अंतिम संस्कार, (फोटो साभार: Gemini Canvas /canva) AI
वर्तमान में रिश्तों की अहमियत और मानवीय संवेदनाएं कितनी कमजोर होती जा रही है, इसकी एक तस्वीर हरियाणा के पानीपत से सामने आई है। जहां एक बहन ने अपने इकलौते भाई की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया। इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी 35 वर्षीय गया प्रसाद की पानीपत स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान मौत हो गई थी। गया प्रसाद की मौत के बाद पुलिस ने उसका शव जन सेवा दल को सौंपा, क्योंकि मृतक के पत्नी और बच्चे पहले ही उन्हें छोड़ चुके थे।
संस्था के प्रधान चमन गुलाटी ने जब परिवार से संपर्क किया, तो मृतक की बहन मालती से बातचीत हुई। उन्होंने बहन को पानीपत आकर भाई का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा, लेकिन बहन ने आने में असमर्थता जता दी। संस्था द्वारा आने-जाने की टिकट का खर्च उठाने के बावजूद उसने आने से साफ इंकार कर दिया।
चमन गुलाटी के मुताबिक, बहन से कई बार गुजारिश करने बाद भी उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए हामी नहीं भरी और अंत में कहा, कि वे भाई का क्रिया-कर्म कर दे और वीडियो कॉल के माध्यम से लाइव दिखा दे। इसके बाद उन्होंने बहन को बताया, कि फैक्ट्री में उसके भाई का एक बैग रखा है, जिसमें 50 हजार रुपये हैं और फैक्ट्री मालिक पैसे नहीं दे रहा है।
पैसों की बात सुनकर बहन ने तत्काल आने की हामी भरने के बजाय एक घंटे का वक्त मांगा और एक घंटे बाद हुई बातचीत के दौरान पानीपत आने से इनकार कर दिया और भाई का अंतिम संस्कार कर वीडियो दिखाने की बात दोहरा दी। संस्था के प्रधान ने इस बातचीत को रिश्तों में आई संवेदनहीनता का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया।
चमन गुलाटी ने जब अंतिम संस्कार के दौरान वीडियो कॉल पर पूछा, कि आपकी आंखों में तो मैंने एक आंसू नहीं देखा, तो बहन रोने लगी। साथ ही वीडियो कॉल में एक और दिख रही महिला ने कहा, कि हम इतनी दूर से नहीं आ सकते हैं। चमन गुलाटी ने कहा, कि हम अंतिम संस्कार कर रहे हैं और आप कम से कम अस्थियां लेने तो आ ही जाना।
Panipat: Heart Breaking to see, how causals are Relations these Days. Sister Refuse to Come on Brother Last Rights and Just Watches over Video Call.
#relationships #haryana https://t.co/BPCWBU2RA7— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) November 16, 2026
उल्लेखनीय है, कि बीते कुछ महीनों पहले पांच बेटियों के पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में परिवार के किसी सदस्य के शामिल नहीं होने का मामला सामने आया था। बेटियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से पिता का अंतिम संस्कार देखा था। पिता की अनाथ आश्रम में मौत के बाद संचालकों ने ही उनका संस्कार किया था।
