मसूरी में स्थानीय लोगों और पर्यटकों में मारपीट (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
मसूरी की मालरोड में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब हरियाणा निवासी पर्यटक ने स्थानीय लोगों पर प्लास्टिक की क्रेट से हमला कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट की घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों में भी दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, मसूरी के माल रोड पर सोमवार की रात एक स्थानीय दंपति टहल रहे थे। इस बीच हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो कार की टक्कर से दंपति बाल-बाल बचे। इस पर दंपति ने कार सवारों से गाड़ी ठीक से चलाने को कहा। आरोप है, कि दंपति का इतना कहना था, कि पर्यटकों ने कार रोकी और दंपति पर हमला बोल दिया।
मसूरी मॉल रोड पर शर्मनाक घटना! 😡
बताया जा रहा है कि बीती रात मसूरी मॉल रोड पर कुछ नशे में धुत युवकों ने पहले गाड़ी से एक महिला के पैर पर चोट पहुंचाई, फिर कहासुनी के दौरान पूरे परिवार पर हमला कर दिया।
वायरल वीडियो उत्तराखंड का बताया जा रहा है #Viralvideo #Uttrakhand #Video pic.twitter.com/71MM3TbpID
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) June 30, 2026
हरियाणा के एक पर्यटक ने दुकान के बाहर पड़ी क्रेट हाथ में ली और कई लोगों के सिर और पीठ पर क्रेट से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान उसने एक महिला के सिर पर वार करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और माहौल शांत कराया।
मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया, कि कि विवाद में शामिल नीरज राघव (36) निवासी बड़ा गांव सिकंदरपुर, सेक्टर-86, मानेसर, गुरुग्राम को हिरासत में लिया गया है। साथ ही वाहन का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान भी कर दिया गया है। हमले में घायल महिला को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मसूरी ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।
गौरतलब है, कि पर्यटक स्थली मसूरी में बिगड़ैल और बदतमीज टूरिस्टों का हंगामा अब आम बात हो गई है। मसूरी के स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है। बताया जा रहा है, कि ये पर्यटक शराब के नशे में धुत था। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
