वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में ठोका पचासा (चित्र साभार: BCCI)
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T-20 मुकाबले में टीम इंडिया का जलवा देखने को मिला। भारत बनाम जिम्बाब्वे T-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 13.2 ओवर में 126 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
जिम्बाब्वे के 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यवंशी (50 रन, 19 गेंद, चार छक्के, चार चौके) और इशान किशन (35 रन, 24 गेंद, तीन चौके, दो छक्का) की पारियों के दम पर 13.2 ओवर में तीन विकेट पर 126 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 28 रनों की पारी खेली।
🇿🇼 𝐒𝐄 𝐊𝐄𝐇 𝐃𝐄𝐍𝐀 𝐒𝐎𝐎𝐑𝐘𝐀𝐕𝐀𝐍𝐒𝐇𝐈 𝐀𝐀𝐘𝐀 𝐇𝐀𝐈 🥵
𝐑𝐔𝐊𝐄𝐆𝐀 𝐍𝐀𝐇𝐈, 𝐓𝐇𝐎𝐊𝐄𝐆𝐀 😎
Watch it LIVE on FanCode! 🇮🇳 👇https://t.co/q6VBxaRJz3 #ZIMvIND #IndiaCricket #RokoNahiThoko pic.twitter.com/ACaAC23Zoq
— FanCode (@FanCode) July 23, 2026
टॉस हारकर मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 125 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से वेस्ले मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 39 रनों की पारी खेली। वहीं, रयान बर्ल ने 35 गेंदों में 26 रन बनाये।
भारत के गेंदबाजों ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। लगभग दो साल बाद इंटरनेशनल मैच में वापसी करने वाले मयंक यादव ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया। प्रिंस यादव ने भी दो विकेट लिए। जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।
बता दें, कि वैभव T-20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र (15 साल 118 दिन) में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस के नाम पर था। उन्होंने 2021 में माल्ता के खिलाफ खेलते हुए ये कारनामा किया था। ब्रूस ने 16 साल 56 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड बनाया था। जिसे अब सूर्यवंशी ने ध्वस्त कर दिया है।
गौरतलब है, कि इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। दरअसल, वैभव अपने पहले तीन इंटरनेशनल मैचों में फ्लॉप हो गए थे, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेलकर मैदान में धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
