
(तस्वीर साभार: Sports Trumpet)
ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप में भारत ने स्पेन के विरुद्ध जीत के साथ अपने विजय अभियान की शुरुआत की है। बीते शुक्रवार 13, जनवरी 2023 को बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-0 से शिकस्त दी। भारत के लिए मैच में अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया।
भारत का दूसरा मुकाबला अब 15 जनवरी (रविवार) को मजबूत इंग्लैंड की टीम के विरुद्ध होगा। उल्लेखनीय है, कि इंग्लैंड ने अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 5-0 से रौंदा था। ग्रुप डी में टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही दूसरा पायदान हासिल कर लिया। इंग्लैंड वेल्स को 5-0 के बेहतर गोल अंतर से हारने के कारण पहले स्थान पर है। टीम इंडिया के अमित रोहिदास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत स्पेन मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के ड्रैगफ़्लिकर हरमनप्रीत सिंह इस जीत के अंतर को बढ़ा सकते थे, लेकिन वे पेनल्टी स्ट्रोक से चूक गए। स्पेन के विरुद्ध मुकाबले से पहले पूर्व कप्तान हरमनप्रीत सिंह के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी, लेकिन मुकाबले के दौरान वे अपने रंग में नजर नहीं आये।
वहीं वर्ल्ड की नम्बर वन टीम ऑस्ट्रेलिया ने फ़्रांस को एकतरफा मुकाबले में 8 – 0 से धूल चटा दी है। भुवनेश्वर में खेले गए मुकाबले में 12वें नंबर की टीम फ़्रांस को ऑस्ट्रेलिया की टीम धोकर रख दिया। जबकि पूर्व ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना ने ग्रुप ए के एक रोमांच मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1 – 0 से हराया।