अभिनेता गोविंदा, कोमल रॉय और सुनीता आहूजा, (फोटो साभार: @NewsAlgebraIND)
फिल्म अभिनेता गोविंदा इन दिनों एक नई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ने को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, गोविंदा को हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रॉय के साथ देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की बेहद सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है।
गोविंदा के इस वायरल वीडियो पर जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से सवाल किया गया तो उन्होंने काफी तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने अपने पति गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल रॉय के साथ एयरपोर्ट पर दिखने पर नाराजगी जताई है। दरअसल, पैपराजी ने सुनीता से पूछा, “गोविंदा प्रमोशन कर रहे है मूवी का कोमल रानी के साथ।”
इस पर सुनीता आहूजा ने कहा, “फिल्म बननी भी तो चाहिए प्रमोशन के लिए। प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोलने का।” उन्होंने कहा, कि गोविंदा को बेटी की उम्र की लड़की के साथ इस तरह घूमने पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए।
WTF!! Govinda's wife Sunita Ahuja said this infront of media.
She said Govinda should be ashamed of himself. He is roaming around with a woman of his daughter's age. pic.twitter.com/MpC6hbs8rA
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) August 14, 2026
सुनीता आहूजा ने केवल अपने पति गोविंदा पर ही नहीं, बल्कि उनके साथ दिख रही कोमल के ड्रेसिंग सेंस पर भी टिप्पणी की। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, “तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कपड़े तो ढंग के पहनो। हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं। बहुत बुरा, उसका दिमाग खराब हो गया है।”
रिपोर्ट्स के अनुसार, कोमल एक नई एक्ट्रेस हैं और गोविंदा की आने वाली फिल्म ‘रूपा’ में उनके साथ नजर आएंगी। वहीं गोविंदा आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘रंगीला राजा’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा 2022 में वो ‘नाम था कन्हैयालाल’ डॉक्यूमेंट्री में भी नजर आये थे।
