15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, दिल्ली से चंडीगढ़ तक पुलिस अलर्ट (फोटो साभार- X@ShadowIND_IN)
स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने 19 आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। ये मोस्ट वॉन्टेड अलकायदा, इंडियन मुजाहिदीन और खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े हैं।
पुलिस ने आम जनता से संदिग्धों की सूचना देने की अपील की है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी पोस्टरों में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान का नाम शामिल है।
Delhi on HIGH ALERT ahead of August 15
Delhi Police have put up posters featuring 19 wanted terrorists linked to groups including Indian Mujahideen, Al-Qaeda and Khalistani outfits across the national capital.
Police have urged the public to remain vigilant and report any… pic.twitter.com/BsUhcrY3EP
— Shadow IND (@ShadowIND_IN) August 11, 2026
इसके अलावा खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े आतंकी रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा, खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला तथा बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा जैसे नाम भी सूची में शामिल है।
पुलिस ने लोगों से कहा है, कि यदि पोस्टर में दिखाई दे रहा, कोई आतंकी कहीं नजर आता है या उसके बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले शख्स की पहचान गोपनीय रखने और उचित इनाम देने की बात भी कही गई है।
पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर के साथ विशेष प्रकोष्ठ से संपर्क की जानकारी भी पोस्टरों में उपलब्ध कराई गई है। बता दें, कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट होता है। इस दौरान जनता को सतर्क रहने और अपने आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश जारी किये जाते है।
