NEET पेपर लीक मामले में बॉटनी टीचर मनीषा गिरफ्तार (फोटो साभार : News18)
NEET-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जाँच एजेंसी ने पुणे की वरिष्ठ बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मनीषा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए एक्सपर्ट बनाया था। बता दें, कि पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में 6 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक्स पोस्ट के मुताबिक, नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ मंधारे को गिरफ्तार किया है। बायोलॉजी लेक्चरर मनीषा मंधारे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की नीट-यूजी पेपर-सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी।
CBI has identified another mastermind who was the source for leak of NEET-UG 2026 Examination Biology questions.
Another key accused, Manisha Gurunath Mandhare, a Senior Botany Teacher from Pune, Maharashtra has been arrested at Delhi after thorough interrogation by CBI. She… pic.twitter.com/bBPSKwpPFr
— ANI (@ANI) May 16, 2026
जांच एजेंसी ने यह गिरफ्तारी इस पूरे रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड प्रोफेसर पी वी कुलकर्णी और अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर की है। एनटीए के एक्सपर्ट पैनल में होने के कारण उनकी बॉटनी और जूलॉजी के प्रश्नपत्रों तक सीधी पहुंच थी। जाँच में सामने आया है, कि मनीषा ने अप्रैल 2026 में पुणे स्थित अपने घर पर कुछ छात्रों को कोचिंग दी थी।
आरोप है, कि उन्होंने परीक्षा में आने वाले जरूरी सवाल छात्रों को पहले ही बता दिए थे। इसके बाद 3 मई 2026 को हुई परीक्षा के पेपर में वही सवाल मैच कर गए। पुलिस अब पेपर लीक कराने वाले दलालों की तलाश कर रही है। इस मामले में अब तक देश के अलग-अलग शहरों से 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
बता दें, कि इससे पहले सीबीआई ने पेपर लीक मामले के अन्य मास्टरमाइंड और केमिस्ट्री लेक्चरर पीवी कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी महाराष्ट्र के लातूर जिले के रहने वाले है। जांच एजेंसी का दावा है, कि कुलकर्णी लंबे समय से एनटीए की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हुए थे और उन्हें प्रश्नपत्रों तक पहुंच हासिल थी।
