युवती ने मनचले को सिखाया सबक, (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रहे एक मनचले की हरकत से गुस्साई युवती ने बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। युवती ने युवक पर जबरन फोटो खींचने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर माहौल गरमा गया। वहीं, युवक के माफी मांगने और फोटो डिलीट करने के बाद युवती का गुस्सा किसी प्रकार शांत हुआ।
जानकारी के मुताबिक, एक युवती ऑटो में सफर कर रही थी। तभी बहादराबाद क्षेत्र में काली मंदिर चौक के पास उसी ऑटो में बैठा एक युवक अपने मोबाइल फोन से उसकी फोटो खींचने लगा। शुरुआत में युवती को युवक की हरकत पर शक हुआ हुआ, लेकिन जब उसे यकीन हो गया, कि युवक उसकी तस्वीरें ले रहा है, तो उसने तत्काल विरोध जताया।
बताया जा रहा है, कि युवती ने तुरंत ऑटो रुकवाया और युवक को बाहर निकालकर उसकी इस हरकत का विरोध किया। इतना ही नहीं गुस्साई युवती ने उसे खूब खरी खोटी सुनाई और बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई भी कर दी। इस दौरान बीच सड़क पर हंगामा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने भी युवक की हरकत को गलत बताया और उसे फटकार लगाई। मौके पर मौजूद लोगों की उपस्थिति में युवक के मोबाइल फोन से खींची गई तस्वीरें डिलीट कराई गईं। इसके बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद किसी तरह युवक ने माफी मांगकर अपना पीछा छुड़ाया और भविष्य ऐसी गलती न करने की कसम भी खाई।
वहीं, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गुस्साई युवती बीच सड़क पर युवक की पिटाई करती नजर आ रही है। हालांकि, माफी मांगने ने बाद युवती ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना पर युवती की लोगों ने तारीफ भी की है। उनका कहना है, कि गलत का विरोध कर सबक सिखाना जरूरी है।
हरिद्वार के बहादराबाद ऑटो स्टैंड पर ऑटो में आमने-सामने बैठे एक युवक ने युवती की बिना अनुमति मोबाइल फोन से उसकी तस्वीर खींच ली। जैसे ही युवती को इस हरकत का पता चला, उसने तुरंत विरोध जताया और मौके पर ही आरोपी युवक को थप्पड़ मारकर उसकी करतूत का जवाब दिया। pic.twitter.com/F4FmdhiCeA
— bhUpi Panwar (@askbhupi) May 15, 2026
