क्रिकेटर अभिषेक पोरेल, (फोटो साभार: ndiaToda)
IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप के आरोप से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ एक मेडिकल छात्रा ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया, कि अभिषेक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने अभिषेक पोरेल को मंगलवार सुबह हुगली में कई घंटे की पूछताछ के बाद दोपहर में गिरफ्तार किया था। मेडिकल जांच के बाद उन्हें चुंचुड़ा कोर्ट में पेश किया गया। मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान हुगली जिला अदालत ने अभिषेक को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
#WATCH | Hooghly, West Bengal: Hooghly Rural SP Kunwar Bhushan Singh- In connection with Mogra PS Case No. 346/26, registered under Sections of BNS and Sections 66E/72 of the IT Act, the prime accused, namely Abhishek Porel (Cricketer) has been arrested from Emami City under Dum… pic.twitter.com/RR4K9vuI7G
— ANI (@ANI) August 11, 2026
क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप, मारपीट, आपराधिक धमकी और कई अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है, कि पोरेल ने मेडिकल छात्रा को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाये और कथित तौर पर अपने अंतरंग पलों को रिकॉर्ड भी किया। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बहुत ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
पीड़िता ने बताया, कि पोरेल ने जनवरी 2023 में उनसे पहली बार संपर्क किया था। अप्रैल 2023 से एक-दूसरे से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। पोरेल से वो पहली बार चंदरनगर में मिली थी। फिर अभिषेक उन्हें अपने फ्लैट पर लेकर गए, जहां उनके साथ यौन शोषण किया गया।
आरोप है, कि अभिषेक पोरेल ने पीड़िता को एक कमरे में बंद करके रखा और खाना देने से भी रोक दिया था। उसे पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया गया। दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत होने के बाद पीड़िता को अभिषेक पोरेल के अन्य महिलाओं के साथ कथित संबंधों के बारे में पता चला।
आरोप है, कि पीड़िता को जब अभिषेक पोरेल के अन्य महिलाओं के साथ अफेयर के बारे में बता चला था, तब उन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी थी। हालांकि, इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा जारी निर्देश के बाद क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी की गई है।
बता दें, कि 23 वर्षीय बाएँ हाथ के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल साल 2023 से दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने चार पारियों में कुल 108 रन बनाए थे। इसके अलावा वह भारत ए टीम के साथ यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी कर चुके हैं। उन्होंने अब तक कुल 32 फर्स्ट-क्लास मैच और 23 लिस्ट ए मैच खेले है।
