गुरुग्राम हिट एंड रन केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, (फोटो साभार: NDTV)
गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन केस में हरियाणा पुलिस ने मुख्य आरोपित को दौसा से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस के जरिए आरोपित को हरियाणा पुलिस अपने साथ गुरुग्राम ले गई। अब पुलिस हिट एंड रन मामले में आरोपित से पूछताछ समेत घटना के वीडियो, कार और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।
दौसा के सदर थाना प्रभारी युधिष्ठर ने बताया, कि हरियाणा पुलिस के एएसआई के नेतृत्व में आई टीम ने आगरा रोड स्थित होटल से कल्याण बैंसला को हत्या के प्रयास की धारा के तहत दर्ज केस के आधार पर गिरफ्तार किया है। वहीं गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शिनी का बयान भी सामने आया है।
VIDEO | Gurugram hit and run case: Accused Kalyan Bainsla and Lavnish Gurjar arrested from Rajasthan's Dausa.#Gurugram pic.twitter.com/CycWr84pZQ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2026
उन्होंने बताया, कि पीड़िता शिवानी ने उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता ने आयोग की अध्यक्ष को बताया, कि लड़का काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। वह उसे परेशान करने की कोशिश कर रहा था। शिवानी खुद को बचाने के लिए सीधी जा रही थी। इसी दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
उन्होंने कहा, कि आयोग ने इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया है। इसी क्रम में हरियाणा महिला आयोग ने गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। आयोग द्वारा पुलिस को इस मामले में कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
#WATCH | Gurugram's Golf Course Road accident case | Haryana State Women Commission Chairperson Usha Priyadarshini says, "The Commission took immediate cognisance of the matter. We spoke to the SHO of Sector 55-56 Police Station and later to ACP Amit Bhatia. By then, details of… pic.twitter.com/pdulwS0gDX
— ANI (@ANI) September 15, 2026
पुलिस के अनुसार, पूरा मामला हरियाणा के गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड का है। यहां महिला बाइक सवार शिवानी चौहान उर्फ शिया को एक कार ने टक्कर मार दी थी। घटना के वीडियो में महिला कार की टक्कर के बाद सड़क पर काफी दूर घिसटती नजर आई। आरोप है, कि हादसे के बाद आरोपित ने कार रोकने के बजाय मौके से भगा ली।
आरोपित कल्याण बैसला के वकील नवीन बैसला ने भी अपने मुवक्किल का बचाव करते हुए कई दावे किए हैं। उन्होंने कहा, कि हादसे के बाद उनका मुवक्किल इसलिए भागा, क्योंकि उसे भीड़ द्वारा पीटे जाने (लिंचिंग) का डर था। उन्होंने बाइक सवारों पर तेज रफ्तार से चलने और मुवक्किल को उकसाने का आरोप भी लगाया है।
वकील ने दावा किया कि घटनास्थल पर करीब 25 से 30 बाइक राइडर थे। उनका आरोप है, कि ये राइडर 120 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे थे। उन्होंने सिया और एक अन्य राइडर की ओर से शेयर किए गए वीडियो को भी ‘एडिटेड और प्लांटेड’ बताया।
Palwal, Haryana: On Gurugram Hit-and-run incident, accused Kalyan Baisla’s family lawyer, Advocate Naveen Baisla says, "This is simply a case of an accident. They were riders, and they were provoking my friend. Sometimes they would gesture as if asking him to race. When he… pic.twitter.com/mjdkfmi9ap
— IANS (@ians_india) September 15, 2026
एक चैनल से बातचीत में कल्याण बैंसला के वकील नवीन बैंसला ने सवाल उठाया, कि राइडरों को स्टंट करने, तेज रफ्तार से चलने और लोगों की जान जोखिम में डालने की अनुमति कौन देता है। उन्होंने कहा, कि राइडर उनके मुवक्किल को उकसा और परेशान कर रहे थे, लेकिन कल्याण ने उनसे कुछ नहीं कहा।
