रुड़की में ई‑स्कूटी में लगी आग, (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहन की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, रुड़की में ई‑स्कूटी अचानक चलती हालत में आग का गोला बन गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन स्कूटी सवार युवक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रुड़की में सड़क पर दौड़ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही, कि स्कूटी पर सवार युवक ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्कूटी धू-धू कर जलने लगी।
रुड़की के शक्ति विहार कॉलोनी निवासी आशु कुमार मंगलवार सुबह अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर ड्यूटी पर जा रहा था, जैसे ही वह रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा, तो अचानक उनकी स्कूटी से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद कुछ ही पल में स्कूटी ने आग पकड़ ली। खतरे को भांपते हुए युवक तत्काल स्कूटी से कूद गया।
रुड़की रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह चलते समय एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी सवार युवक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। pic.twitter.com/r11FeTEZZZ
— India Voice Uttarakhand (@IndiaVoiceUK) July 14, 2026
कुछ ही सेकेंड में इलेक्ट्रिक स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। स्कूटी में आग लगते देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गौरतलब है, कि लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है, कि क्या इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भारतीय हालात में पूरी तरह सुरक्षित हैं? या फिर तेजी से बढ़ती तकनीक के साथ सुरक्षा मानकों पर और सख्ती की जरूरत है।
