टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसा, (फोटो साभार : अमर उजाला)
टिहरी जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर घनसाली लौट रहा वाहन चंबा-कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल के पास अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार दस में से 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की जान जाने की घटना दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
The loss of lives due to an accident in Tehri Garhwal district of Uttarakhand is saddening. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this mishap. May the injured recover at the earliest.
An ex gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next…
— PMO India (@PMOIndia) April 23, 2026
वहीं मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है, कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”
Tehri Garhwal, Uttarakhand | Tehri district administration informed ANI that a vehicle went out of control and plunged into a gorge approximately 300 meters deep near Nail on the Chamba–Koti road in Chamba block of Tehri Garhwal district. Eight people have lost their lives in the… https://t.co/vR96hH9Q57 pic.twitter.com/YKoWFNPh1R
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 23, 2026
जानकारी के अनुसार, भिलंगना ब्लॉक में नैलचामी क्षेत्र के चकरेड़ा गांव से 10 लोग हरिद्वार अंत्येष्टि में गए थे। लौटते समय वाहन चंबा-कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर नैल गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। घटना का पता चलते ही चंबा थाना पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बताया जा रहा है, कि हरिद्वार से लौटते हुए दोपहर बाद आगराखाल के पास इन्होंने खाना खाया था। इसके बाद चंबा-कोटी मार्ग पर नैल गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए लोग हरिद्वार गए थे, मृतकों में उसका बेटा भी शामिल है। मृतक की पहचान प्रेम लाल के रूप में हुई है। जिनके पिता संपत लाल का हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और स्थनीय लोगों की मदद से मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद दुर्घटना में घायल दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है। टिहरी गढ़वाल के आपदा जिला प्रबंधन अधिकारी ब्रजेश भट्ट ने हादसे में 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है। साथ ही दो लोगों के घायल होने की जानकारी दी है।
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की जानकारी :-
- आशा लाल (40) पुत्र अषाडू निवासी ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना टिहरी
- विजय लाल (36) पुत्र भुरखिलिया निवासी ग्राम ठेला नैलचामी भिलंगना
- प्रेमलाल (60) पुत्र संतूलाल निवासी ग्राम चकरेड़ा घटनसाली
- महावीर (60) पुत्र विशु लाल निवासी चकरेड़ा घनसाली
- शिव सिंह (35) पुत्र पुष्कर सिंह वाहन चालक ग्राम होल्टा घनसाली
- सोहन लाल (65)गोपाल निवासी ग्राम चकरेड़ा घनसाली
- लक्ष्मण (65) पुत्र मुरखिलिया निवासी चांजी घनसाली
- शिनाख्त नहीं हो पाई
