मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, (चित्र साभार: X@DIPR_UK)
फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के संयुक्त ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
जानकारी के अनुसार, यह सर्वे फेम इंडिया पत्रिका और एशिया पोस्ट द्वारा किया गया था। ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ सर्वे में देश के कुल 15 मुख्यमंत्री को रखा गया। बेस्ट दस को ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर’ की श्रेणी में रखा गया। वहीं 11वें से 15वें स्थान तक के सीएम को विशेष ‘मुख्यमंत्री पंचरत्न’ श्रेणी में रखा गया है।
यह सर्वे लगभग तीन से चार महीने की समय सीमा में किया गया। सूची में शामिल सभी मुख्यमंत्रियों के नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता, कार्यशैली, जनस्वीकार्यता और शासन के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन हुआ। सर्वे में लोकप्रियता और जनस्वीकृति के साथ योजनाओं, भविष्य की तैयारी और नीतिगत फैसलों के परिणामों को भी महत्व दिया गया।
उल्लेखनीय है, कि इन सभी मापदंडो पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1000 में से सर्वाधिक 897 अंक प्राप्त कर एक बार फिर अपनी प्रशासनिक दक्षता का लोहा मनवाया है। सर्वे में नेशनल लीडर के तौर पर भी पहचान स्थापित करने वाले उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी ने फेम इंडिया मैगजीन एवं एशिया पोस्ट के संयुक्त ‘बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे 2026’ में देशभर के मुख्यमंत्रियों के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शासन, कानून-व्यवस्था, कार्यक्षमता, लोकप्रियता और दूरदर्शिता समेत 10 निर्धारित मानकों पर मुख्यमंत्रियों का मूल्यांकन किया गया था।
#PushkarSinghDhami #BJP4UK #BJPUKGov #DhamiGovernment #GoodGovernance
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) November 2, 2026
बता दें, कि सीएम धामी को जुलाई 2021 को उत्तराखंड की कमान सौंपी गई थी, तभी से वो लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं। धामी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में यूसीसी (समान नागरिक संहिता), जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून संशोधन, भू-कानून, सख्त नकल विरोधी कानून, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम समेत अन्य उपलब्धियां शामिल है।
