सांकेतिक चित्र
हरिद्वार में देह व्यापार का मामला सामने आया है। सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से देह व्यापार में लिप्त पाए जाने पर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को गोपनीय सूचना मिली, कि सिडकुल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने के प्रमाण मिले।
छापेमारी की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। साथ ही होटल में मौजूद दो पीड़ित महिलाओं को भी छुड़ाया, जिनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सिडकुल थाने लाया गया। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
देह व्यापार के खिलाफ AHTU और सिडकुल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
🏨 होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
👮♀️ 01 महिला एवं 02 पुरुष को हिरासत में लिया
मौके से 02 पीड़ित महिलाओं को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बरामद किया गया।
#haridwarpolice #UttarakhandPolice https://t.co/8WrbDAOMVb— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) November 2, 2026
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है, कि उन्हें किन परिस्थितियों में इस अनैतिक गतिविधि में शामिल किया गया था और इस पूरे मामले में अन्य कौन-कौन लिप्त है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया, कि देह व्यापार की सूचना पर एएचटीयू और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की।
इस दौरान मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके बयान दर्ज कराने समेत अन्य जरुरी वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
एएचटीयू प्रभारी ने बताया, यह भी पता लगाया जा रहा है, कि होटल में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित हो रही थी। उन्होंने कहा, कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें, कि धर्मनगरी हरिद्वार में बीते कुछ समय में कभी होटल, हेल्थ क्लब तो कभी स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हो रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे कई मामलों पर सख्त कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन देह व्यापार के धंधे लिप्त अपराधी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
