सांकेतिक चित्र, (फोटो साभार: canva.com)
देहरादून के बंजारावाला क्षेत्र में 13 वर्षीय हिंदू छात्रा का पीछा करने वाले एक युवक को स्थानीय निवासियों ने दबोच लिया। जिसके बाद युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद शाद पिछले एक साल से उनकी नाबालिग बेटी का पीछा कर परेशान कर रहा था। 10वीं कक्षा की छात्रा का स्कूल जाते समय युवक पीछा करता था, जिस वजह से वो बेहद परेशान हो गई। किशोरी कुछ समय तक सहती रही, लेकिन बीते सोमवार को किशोरी ने हिम्मत कर अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई।
किशोरी की आपबीती सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके साथ ही स्थानीय लोग भी युवक की करतूत को लेकर आक्रोशित हो गए। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने किशोरी का पीछा करने वाले मोहम्मद शाद को पकड़ लिया, फिर उसकी पिटाई कर सड़क पर उसका जुलूस निकाला।
बताया जा रहा है, कि आरोपी मोहम्मद शाद क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान चलाता है। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
देहरादून में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है. शहर के बंजारावाला क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है.
पीड़िता के… pic.twitter.com/kAWnRHXPvJ
— News Leader (@NewsLeaderLive) July 14, 2026
पटेलनगर कोतवाली प्रभारी विनोद गुंसाई के मुताबिक, “किशोरी की परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी मोहम्मद शाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।”
