सांकेतिक चित्र
राजधानी देहरादून के पटेलनगर इलाके में महिलाओं की निजता का गंभीर उल्लंघन करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। दरअसल, एक युवती ने विशेष समुदाय के युवक पर बाथरूम में नहाते हुए का वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए है।
जानकारी के मुताबिक, एक युवक बाथरूम की खिड़की के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन से अंदर का वीडियो बना रहा था। युवती द्वारा शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। जिसके बाद हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक की धुनाई कर दी।
बताया जा रहा है, कि पीड़ित युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी (विशेष समुदाय) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के भाई ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई है, कि रविवार 28 जून के दिन उसकी बहन घर के बाथरूम में नहाने गई थी।
इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी युवती की नजर युवक पर पड़ गई और उसने शोर मचा दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो पीड़िता ने बताया, कि पड़ोस में किराए पर रहने वाला युवक मोबाइल से उसका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था।
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया, कि पीड़ित युवती के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक तनुजा शर्मा को सौंपी गई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन की महिला कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गई और आरोपी की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है, कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
