शिवसेना (यूबीटी) के पार्टी प्रवक्ता संजय राउत, (फोटो साभार : opindia)
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर एक बार फिर टूट का संकट मंडराने लगा है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबरों को लेकर पार्टी के प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागी सांसदों को कैमरे पर सरेआम गालियाँ बकी है।
बुधवार (17 जून 2026) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत ने कहा, “ये सा## भो*** के लोग, ये बेईमान लोग हैं और इनके खून में भी बेईमानी हैं।” उन्होंने खासतौर से मीडिया से आग्रह किया, कि गालियों को ‘बीप’ न करें। उन्होंने कसम खाई, कि ‘पीठ में छुरा घोंपने वालों’ को पार्टी बख्शेगी नहीं।
#WATCH दिल्ली: पार्टी में फूट की अटकलों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना UBT MP संजय राउत ने संदिग्ध बागी MPs को गालियां दीं, और मीडिया से कहा कि वे उनके कमेंट्स को न काटें। pic.twitter.com/Z4NK5nWgka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2026
संजय राउत ने बीजेपी पर सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते कहा, “मेरे पास जानकारी है, कि 15-15 करोड़ रुपये एडवांस दिए गए हैं और उन्हें कुल 50 करोड़ रुपए दिए जाने हैं। जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ्लाइट में सवार हुए। हमने कल होने वाली संसदीय दल की बैठक के लिए व्हिप जारी किया है।”
गौरतलब है, कि जहां एक तरफ बंगाल की टीएमसी की बगावत का केंद्र भाजपा नेता भूपेंद्र यादव का घर बना था, उसी तरह महाराष्ट्र में जारी उथल-पुथल के केंद्र में एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे का दिल्ली स्थित आवास है। बताया जा रहा है, ओमराजे निंबालकर, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, संजय देशमुख और नागेश पाटील आष्टीकर मातोश्री से दूरी बनाए हुए हैं।
