स्कूटी की हेडलाइट के अंदर बैठा था कोबरा,(फोटो साभार: (X@ETVBharatUK)
हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित वाईपीएस कॉलोनी में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां घर के बाहर खड़ी स्कूटी की हेडलाइट में जहरीला कोबरा सांप छिपा हुआ मिला। सुबह स्कूटी निकालते समय मालिक की नजर सांप पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग हरिद्वार की टीम ने कोबरा सांप का रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार, जगजीतपुर क्षेत्र की वाईपीएस कॉलोनी स्थित घर में खड़ी स्कूटी में कोबरा छिपा हुआ था। सुबह जैसे ही स्कूटी मलिक ने गाड़ी को बाहर निकाला, तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने देखा, कि स्कूटी में खतरनाक प्रजाति का कोबरा सांप बैठा है।
पहले तो रेस्क्यू टीम ने स्वयं कोबरा को बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कोबरा स्कूटी के अंदर ही अंदर हेडलाइट तक पहुंच गया था। जिससे सांप को बाहर निकलने में मुश्किलें आ रही थी, इसलिए मैकेनिक को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद स्कूटी की हेडलाइट के अंदर छिपे कोबरा सांप को वनकर्मी ने बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया और उसे बॉक्स में बंद कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
गनीमत रही, कि वक्त रहते स्कूटी मालिक की नजर कोबरा सांप पर पड़ गई, वरना अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। जानकारी के लिए बता दें, कि कोबरा सांप बेहद जहरीली नस्ल का सांप होता है और इसके काटने से ज्यादातर मामलों में पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु निश्चित है।
स्कूटी के अंदर था मौत, बाहर निकला तो फुल गए सबके हाथ-पांव!
हरिद्वार के जगजीतपुर में एक स्कूटी के हेडलाइट में घुसा कोबरा सांप देखकर परिवार में हड़कंप मच गया. वन विभाग की टीम ने मैकेनिक की मदद से स्कूटी के पार्ट्स खोलकर मशक्कत के बाद जहरीले सांप को सुरक्षित निकाला. सांप को बॉक्स… pic.twitter.com/fgkQjZ14OH
— News Leader (@NewsLeaderLive) June 12, 2026
रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया, कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। उन्होंने आमजन से अपील की है, कि मानसून सीजन में वन्यजीवों को लेकर सावधानी बरतें। जहां कहीं भी आबादी में वन्यजीव दिखाई दें, तत्काल वन विभाग की टीम को सूचना दी जाए, ताकि उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाए।
