हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, (फोटो साभार: X-@ANI)
असम विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बन गई है और हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। खानपारा के पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।
राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी में आयोजित समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा विधायक अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, जबकि उनके सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली हैं।
#WATCH | Guwahati: BJP's Himanta Biswa Sarma takes oath as the Chief Minister of Assam for the second consecutive term at Veterinary College ground in Khanapara pic.twitter.com/K5sGEN7jVF
— ANI (@ANI) May 12, 2026
बता दें, कि मंगलवार को शपथ लेने वाले चार मंत्रियों में से तीन- अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो पिछली सरकार में भी कैबिनेट का हिस्सा थे। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, कि नए मंत्रिमंडल में कुल 18 से 19 मंत्री हो सकते हैं, जिनके नामों पर चर्चा के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार रात ही गुवाहाटी पहुंच चुके हैं।
