उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल को किया जायेगा घोषित
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी करने की घोषणा की है। यह जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के सचिव सचिव विनोद प्रसाद सेमल्टी द्वारा दी गई है। बता दें, कि इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बनाए गए 1261 केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से मिली जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की उपस्थिति में यह परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद सचिव विनोद प्रसाद सेमल्टी ने मीडिया को बताया, इस बार परीक्षा प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई। खास बात यह रही, कि पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराई गई, जिससे छात्रों को काफी सहूलियत मिली।
उन्होंने बताया, कि इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुईं, जिनमें हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 112266 और इंटरमीडिएट में 102986 है। इसमें हाईस्कूल में 112679 छात्र-छात्राओं में से 110573 संस्थागत और 2106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 103442 परीक्षार्थियों में से 99345 संस्थागत और 4097 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।
सचिव ने बताया, कि परीक्षार्थी 25 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इस संबंध में बोर्ड द्वारा तकनीकी स्तर पर सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ताकि परीक्षा परिणाम जारी होते ही किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।
