वेनेजुएला में भारी भूकंप से तबाही का मंजर (फोटो साभार: Reuters)
वेनेजुएला में इस सदी के सबसे शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। एक ही मिनट के भीतर दो बार तेज भूकंप के झटकों से कई ईमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने चेतावनी दी है, कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10 हजार से 1 लाख तक पहुंच सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों भूकंपों का केंद्र देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कैराबोबो राज्य के पास था। वेनेजुएला में पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में था। भूकंप की गहराई करीब 22 किलोमीटर दर्ज की गई।
A staggering 100,000 people are presumed dead after one of the deadliest earthquakes of the century struck Caracas, the capital of Venezuela, Wednesday. https://t.co/cyNd1Kyky9 pic.twitter.com/Lbs2aNk5sH
— California Post (@californiapost) June 25, 2026
वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने भूकंप के कारण देश में आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति ने कक्षाएं और गैर-आवश्यक गतिविधियों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। उन्होंने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक और निजी जन-स्वास्थ्य तंत्र को भी सक्रिय कर दिया। इस बीच, कई जगहों पर बचाव अभियान जारी है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने कहा, कि शक्तिशाली भूकंपों में 32 लोगों की मौत हो गई है और 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य जारी है। आपातकालीन दल नुकसान का आकलन कर रहे हैं, मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप से हुई तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में वेनेजुएला सरकार और वहां के लोगों, विशेषकर अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, कि भारत सभी प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के बाद कैरेबियाई क्षेत्र के कई हिस्सों के लिए सुनामी अलर्ट और एडवाइजरी जारी की गई। प्यूर्टो रिको, वर्जिन आइलैंड्स, अरूबा, बोनेयर और कुरासाओ जैसे क्षेत्रों को संभावित समुद्री लहरों को लेकर चेतावनी दी गई। हालांकि कई स्थानों पर बाद में खतरे का स्तर कम किया गया।
An earthquake of magnitude 6.8 on the Richter scale occured in Venezuela: National Center for Seismology pic.twitter.com/ibzORELFPx
— ANI (@ANI) June 25, 2026
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, वेनेजुएला में आए ये भूकंप एक सदी से भी ज्यादा वक्त में वेनेजुएला में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से थे। वेनेज़ुएला के आस-पास के इलाके में अगले हफ्ते तक आफ्टरशॉक्स यानि भूकंप के बाद के झटके महसूस किए जा सकते हैं।
