
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की खून से लथपथ लाश उनके घर से बरामद हुई है। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है, कि पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रकाश पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में कत्ल का संदेह पत्नी पर प्रकट किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड की सभी एंगल से जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु में पूर्व महानिदेशक ओम प्रकाश अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। उनकी पत्नी ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी। ओम प्रकाश के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे और शव खून से लथपथ मिला। इस हत्या में डीजीपी की पत्नी पल्लवी पर शक जताया जा रहा है। पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Former Karnataka DGP Om Prakash, an 1981 batch IPS officer, was murdered in HSR Layout, Bengaluru. The exact reason for the incident is not yet known: Bangalore City Police pic.twitter.com/Yw6MWKFdJw
— ANI (@ANI) April 20, 2025
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश और पल्लवी की दो संतान है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। बताया जा रहा है, कि उनका कई साल से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच पैसों के लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था।
1981 बैच के 68 वर्षीय IPS अधिकारी ओमप्रकाश कर्नाटक में IGP के पद पर भी रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका परिवार आर्थिक संकटो से गुजर रहा था और साथ ही उनके ऊपर बहुत कर्ज भी हो गया था। वहीं पैसों को लेकर परिवार में ही वाद-विवाद भी हुआ था। यही वजह है, कि इस वारदात को लेकर पत्नी पर संदेह जताया जा रहा है।