राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, (चित्र साभार: आज तक) फाइल फोटो
अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव में डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन की 27 सीटों पर भी जीत दर्ज कर ली है। इन नतीजों के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है।
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने जॉर्जिया, टेक्सास, ओहायो और नॉर्थ कैरोलाइना समेत कई राज्यों में जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है, कि मध्यावधि चुनाव के नतीजे ट्रंप की गिरती लोकप्रियता, महंगाई और उनकी नीतियों से लोगों की नाराजगी का संकेत दे रहे है।
Good morning, Europe. While you were sleeping, Democrats made sweeping gains in the US midterms, taking control of the House of Representatives and Senate in a stunning rebuke to Donald Trump.
Watch how the results unfolded across the country https://t.co/xRsHuhArD0 https://t.co/HANLPYSPi4
— Financial Times (@FT) November 4, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी को मिली एकतरफा जीत के बाद डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों पर कंट्रोल हासिल कर लिया है। इस चुनाव को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अग्नि परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। ट्रंप कार्यकाल के 2 साल पूरे होने के बाद मिले इस जनादेश से उनके एजेंडे को बड़ी चुनौती मिलने वाली है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव में डेमोक्रेट्स को 225 सीट प्राप्त हुई है। वहीं, 39 सीटों पर डेमोक्रेट उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी को हाउस में 137 सीटें हासिल हुई है, जबकि 33 सीटों पर आगे चल रही है। हाउस में कुल 435 सीटें हैं। बहुमत के लिए 218 सदस्यों की जरूरत होती है।
इसी क्रम में सीनेट की 100 सीटों में से डेमोक्रेट्स ने 54 पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही एक सीट पर डेमोक्रेट उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। वहीं, ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के पास 44 सीनेटर हैं, जबकि 1 सीट पर पार्टी उम्मीदवार आगे चल रहा है।
अब इन नतीजों का असर 2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर भी पड़ सकता है। ट्रंप के लिए यह संकेत है कि उनकी नीतियों, महंगाई और नेतृत्व को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं, डेमोक्रेट्स के सामने इस बढ़त को बरकरार रखने और अपनी पार्टी की छवि सुधारने की चुनौती होगी।
बता दें, कि राजनीति में आने से सफल कारोबारी और लोकप्रिय टीवी पर्सनैलिटी रहे डोनाल्ड ट्रंप संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें और 47वें राष्ट्रपति हैं। उनका पहला कार्यकाल 2017 से 2021 तक था। 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद ट्रंप जनवरी 2025 में फिर से अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने।
