प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार - एक्स/@narendramodi फाइल चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा, कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा भी कराई।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने संसदीय दल की बैठक समाप्त होने के बाद कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा है, कि नीट (NEET) परीक्षा के पेपर लीक को लेकर चिंताओं के बीच सरकार ‘स्टूडेंट्स के साथ खड़ी है और आगे ऐसा ना हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किये जायेगे।
केंद्रीय मंत्री रिजिजू के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीएम मोदी ने इस पर जोर दिया, कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।
On the NEET examination, the Prime Minister said that the government acted immediately after reports of the paper leak surfaced, and 13 people were arrested and sent to jail.
At the same time, to ensure that students’ future was not affected, the NEET re-examination was given… pic.twitter.com/Pu3wWvhFV1
— BJP (@BJP4India) July 21, 2026
प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में यह भी कहा, कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा कोई भी मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा, कि हम स्टूडेंट्स के साथ खड़े हैं। पेपर लीक में शामिल लोगों पर टॉप वकीलों से सलाह करके सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए, जहां भी पेपर लीक होता है, वहां न सिर्फ केंद्र बल्कि राज्यों को भी सख्त एक्शन लेना चाहिए।
बता दें, कि मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का आंदोलन जारी है। बीते सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शनकारियों के हाथों में पत्थर, चेहरे पर नकाब और आक्रामकता देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान मीडियाकर्मियों पर भी हमले किये गए। इसके अलावा बदसलूकी के कई वीडियो भी सामने आ रहे है।
