कांग्रेस ने किया TVK को समर्थन देने का किया ऐलान, (फोटो साभार: NDTV / Aaj tak)
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में नंबर एक पार्टी बनकर उभरी विजय थलापति की पार्टी टीवीके राज्य में सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है, कि कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला कर लिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा तमिलनाडु में टीवीके पार्टी को समर्थन दिए जाने के बयान के बाद डीएमके भड़क गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडू में विजय थलापति की पार्टी टीवीके को समर्थन देने के चक्कर में अब दो पुराने राजनीतिक सहयोगियों के बीच तल्खी बढ़ गई है। कांग्रेस द्वारा टीवीके पार्टी को समर्थन दिए जाने के बाद डीएमके प्रवक्ता ने इसे उचित फैसला नहीं बताया है। पार्टी ने इसे “मूर्खतापूर्ण” और “पीठ में छुरा घोंपने” जैसा बताया।
इस सियासी घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने कहा, “हम विजय को 7 मई को शपथ ग्रहण के लिए शुभकामनाएं देते है। कांग्रेस ने टीवीके को अपना समर्थन दिया है, इसीलिए हमने इसे पीठ में छुरा घोंपना कहा है। कांग्रेस ने पाला बदलकर टीवीके का समर्थन करने का फैसला किया है, और उनके द्वारा दिए गए कारण विश्वसनीय नहीं हैं।”
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: On Congress's decision to support TVK, DMK spokesperson Saravanan Annadurai says, "In 2016, the Congress got a good number of seats, though it was not proportionate to the seats that were allocated to them. The BJP-RSS was mocking Rahul Gandhi,… pic.twitter.com/pACjUR5WPs
— ANI (@ANI) May 6, 2026
डीएमके प्रवक्ता ने कहा है, “कांग्रेस ने टीवीके को अपना समर्थन दिया, इसलिए हमने इसे विश्वासघात कहा। रिटर्निंग अधिकारियों के जीत के प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने से पहले ही कांग्रेस ने अपना रुख बदल लिया। कांग्रेस के इस फैसले पर उन्होंने कहा, कि कांग्रेस को जो पांच सीटें मिली हैं वे भी डीएमके की वजह से मिली हैं नहीं तो पार्टी का खाता भी नहीं खुलता।
बता दें, कि तमिलनाडू विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने वाली टीवीके पार्टी को सरकार बनाने के लिए 10 सीटों की जरूरत है। ऐसे में कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं जो वह टीवीके को सरकार बनाने के लिए देने के लिए तैयार हो गई है, जबकि कांग्रेस ने राज्य में डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। यही वजह है, कि डीएमके और कांग्रेस के बीच तल्खी की खबरें आ रही है।
