एशियन गेम्स में भारत की ऐतिहासिक जीत,(फोटो साभार: X@@ICC)
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाड के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हरा दिया है। भारत ने 170 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर सिमट गई। अब 3 अक्तूबर को स्वर्ण पदक के लिए भारत का सामना पाकिस्तान की टीम से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 169 रन बनाए।
Asian Games 2026: India beat Sri Lanka by 124 runs to enter the final in men’s cricket
India to play against Pakistan in the final gold medal match on 3rd October pic.twitter.com/6Vlb1Od5TO
— ANI (@ANI) October 1, 2026
भारत की शुरुआत काफी आक्रामक रही, जहां युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की शानदार पारी खेली। मैच में ईशान किशन ने 46 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली।
उल्लेखनीय है, कि इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सका। अभिषेक शर्मा केवल 7 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। संजू सैमसन 7 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन, अक्षर पटेल 8 रन और तिलक वर्मा महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
वहीं लगातार गिरते विकटों के बीच बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 80 रन की शानदार पारी खेली। श्रीलंकाई गेंदबाज थारिंदु रत्नायके और सहान अराचिगे ने दो-दो विकेट लिए। जबकि वानुजा सहान, लसिथ क्रूसपूले और नुवानिदु फर्नांडो को एक-एक विकेट मिला।
गौरतलब है, कि 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके, जबकि कई दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। एशियाड के सेमीफाइनल में बुमराह, अक्षर और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके।
अब भारत का एशियन गेम्स मेन्स क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में मुकाबला पाकिस्तान से 3 सितंबर को होगा, जिसने गुरुवार को ही बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया था। बता दें, कि भारत ने इससे पहले हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में स्वर्ण पदक जीता था।
