प्रतीकात्मक चित्र
अल्मोड़ा में प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने पेड़ पर चढ़कर खुदखुशी की धमकी दी और एसडीएम कोर्ट में जमकर बवाल काटा। वहीं मौके पर हालात ऐसे बने, कि महिला को शांत कराने के लिए करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में महिला एक युवक संग पहुंची, तो उसे ज्ञात हुआ, कि उसका प्रेमी पहले से शादीशुदा हैं और उसका एक बच्चा भी है। वहीं महिला भी विवाहित है और उसका भी एक बच्चा है। युवक की वैवाहिक स्थिति की जानकारी सामने आने के बाद महिला ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों अपने-अपने जीवनसाथी को छोड़कर गुरुग्राम में रह रहे थे। कुछ दिन पहले युवक अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र स्थित गांव में लौट आया और अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगा। इससे नाराज महिला मंगलवार सुबह एसएसबी कार्यालय के पास एक पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावनी देने लगी।
पुलिस ने किसी तरह महिला को समझा-बुझाकर पेड़ से नीचे उतारा, लेकिन उसके बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने मौके पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया, हालात ऐसे बने कि महिला को काबू करने के लिए आधा दर्जन से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अल्मोड़ा के नए कलेक्ट्रेट परिसर में महिला एक युवक संग पहुंची तो पता चला कि प्रेमी शादीशुदा हैं और उसका एक बच्चा भी है जबकि महिला भी विवाहित है और उसका भी एक बच्चा है। युवक की वैवाहिक स्थिति की जानकारी सामने आने के बाद महिला ने कलेक्ट्रेट में जमकर हंगामा किया। https://t.co/3c9tfnyh5K
— Aryan (@Aryansharma7007) October 28, 2026
महिला थाना प्रभारी जानकी भंडारी ने बताया, कि महिला को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। जबकि युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
