एशियन पैरा गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव, (फोटो साभार: X@TheKhelIndia)
भारत के दिग्गज पैरा-एथलीट और तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव का 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बीते मंगलवार की रात दिल्ली के एक फ्लैट में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। भारत के मुख्य पैरा-एथलेटिक्स कोच एस. सत्यनारायण द्वारा इस घटना की पुष्टि की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर उनके द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया है।
HEARTBREAKING NEWS: THREE-TIME ASIAN PARA GAMES GOLD MEDALLIST NEERAJ YADAV DIES AT 42 🇮🇳💔
The Indian Para-athlete reportedly died by suicide on Tuesday night, according to a report by The Times of India. The circumstances surrounding his death remain unclear.
Neeraj won Gold in Men’s Javelin F55 at the 2018 Asian Para Games and two more Gold medals at the 2022 Asian Para Games.
Our heartfelt condolences to his family, friends, and the sporting community during this difficult time.
May his soul rest in peace. 🙏
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 28, 2026
भारतीय पैरा एथलेटिक्स के के कोच सत्यनारायण ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा, “इस खबर से मैं सदमे में हूं। खिलाड़ियों को ऐसा नहीं करना चाहिए। यह खबर मुझे मिली है, कि एक खिलाड़ी हमारे बीच नहीं रहा है। नीरज यादव एशियन गेम्स चैंपियन थे और एक अच्छे खिलाड़ी थे।”
उन्होंने कहा, कि हम सब के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। मुझे बताया गया है, कि उन्होंने कल रात अपने फ्लैट पर जहर खा लिया था। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और त्रासद है। बातचीत के दौरान कोच ने संकेत दिया, कि डोपिंग निलंबन के कारण ऐची-नागोया एशियाई पैरा खेलों में भाग न ले पाने के चलते नीरज यादव मानसिक तनाव में हो सकते है।
बता दें, कि प्रतिष्ठित भारतीय पैरा-एथलीट नीरज यादव को सात साल की उम्र में पोलियो हो गया था, उन्होंने पहले व्हीलचेयर टेनिस खेलना शुरू किया और फिर पैरा एथलेटिक्स में हाथ आजमाए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
उल्लेखनीय है, कि नीरज ने वर्ष 2015 में दिल्ली राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोला फेंक, भाला फेंक और चक्का फेंक में गोल्ड मैडल जीता था। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने भारतीय पैरा एथलेटिक्स में पहचान बनानी शुरू की।
वर्ष 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में नीरज यादव ने पुरुषों की एफ55 भाला फेंक स्पर्धा में 29.84 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इस उपलब्धि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसके बाद चीन के हांगझोउ में अक्तूबर 2023 में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
उन्होंने एफ54/55/56 वर्ग में चक्का फेंक और पुरुषों की एफ55 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। 2022 में मोरक्को के माराकेच में पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था और नया भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
