जम्मू-कश्मीर में सेना का बड़ा एक्शन, (फोटो साभार : आज तक)फाइल चित्र
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को मार गिराया है। सेना के अधिकारियों ने बताया, कि संदिग्ध आतंकवादियों की मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद बुधवार रात मालजटा के दुर्गम क्षेत्र ब्रटेल सोन और खुब्बन इलाकों में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान दो लाशें बरामद हुई है। माना जा रहा है, कि ये दोनों विदेशी आतंकवादी हैं, जो शायद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। अधिकारियों ने बताया, कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। हालांकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है, “16-17 सितंबर की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में उधमपुर के ब्रट्टल में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी व निगरानी का काम चल रहा है।”
White Knight Corps of Indian Army says, "In a joint intelligence-based operation during the intervening night of 16/17 Sep, two terrorists were neutralised in Brattal, Udhampur. The operation is still in progress, with search and surveillance operations continuing in the area." https://t.co/rNC8w5FaQ2 pic.twitter.com/45H2GeaDVp
— ANI (@ANI) September 17, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, सुरक्षा बलों को पिछले कुछ समय से माजल्टा के खुब्बन इलाके में सात से आठ आतंकियों की मौजूदगी को लेकर अपुष्ट सूचनाएं मिल रही थी। इसके चलते क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी और तलाशी अभियान को तेज कर दिया गया।
इस बीच बुधवार देर शाम को माजल्टा तहसील मुख्यालय से रामकोट के बिलावर मार्ग पर खुब्बन इलाके में संदिग्ध गतिविधि की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। बताया जा रहा है, कि रात करीब नौ बजे घेराबंदी के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों का आमना-सामना हुआ। इसके बाद दोनों ओर से तीव्र गोलीबारी हुई।
सेना ने कहा है, कि ऑपरेशन अभी भी जारी है, और इलाके में सर्च और सर्विलांस ऑपरेशन जारी हैं। पुलिस और सेना की पैरा (स्पेशल फोर्सेज) की संयुक्त टीम अभी भी इलाके में सक्रिय है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, कि कोई अन्य आतंकवादी मौजूद न हो। अधिकारियों ने बताया, कि आगे की जानकारी का इंतजार है।
