प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग,(फोटो साभार: X@ABPNews) फाइल चित्र
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक भारत में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस ऐलान के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे पर टिकी हुई हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 24 घंटे दिल्ली में रहेंगे। वह 12 सितंबर को 12 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच पहले भारत मंडपम में द्विपक्षीय बातचीत की संभावना है। जिसके बाद वह ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेंगे। 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे जिनपिंग वापस चीन के लिए प्रस्थान करेंगे।
At the invitation of Prime Minister of the Republic of India Narendra Modi, President Xi Jinping will attend the 18th BRICS Summit in New Delhi from September 12 to 13. pic.twitter.com/abKPwOyqRm
— CHINA MFA Spokesperson 中国外交部发言人 (@MFA_China) September 10, 2026
जिनपिंग के दौरे को भारत और चीन के बीच हाल के महीनों में सुधर रहे संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्ष 2020 में गलवान घाटी में हुई जानलेवा झड़प के झड़प के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की द्विपक्षीय बातचीत होगी।
शी जिनपिंग के भारत आने से ठीक पहले भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने चीन का दौरा किया था। इसके अलावा, भारत-चीन सीमा मामलों पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच भी उच्च स्तरीय बातचीत हुई है। इन्हीं बैठकों के आधार पर दोनों शीर्ष नेताओं की मुलाकात की जमीन तैयार की गई है।
बता दें, कि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने हाल ही में किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में एक साथ मंच साझा किया था, जहां उन्होंने हाथ तो मिलाया लेकिन कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक नहीं की। अब दिल्ली में होने वाली संभावित बैठक को दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है।