कंगना ने की ‘हनुमान अंश’ की जमकर तारीफ, (फोटो साभार: आज तक)
‘हनुमान अंश’ फिल्म ने कमाई के मामले में मानो चमत्कार कर दिया है। दो सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़े रहने के बाद इसने ऐसी हुंकार भरी कि अब कलेक्शन 60 करोड़ रुपये पार हो गया है। इसी बीच ‘हनुमान अंश’ की मुरीद अब कंगना रनौत भी हो गई हैं। उन्होंने फिल्म को ‘सत्संग’ बताया और दर्शकों से फिल्म को देखने की अपील की है।
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जो सुनामी लेकर आई है, उसने हर किसी को अचंभित कर दिया है। दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखते समय ‘सीता राम सीता राम’ जप रहे हैं। इसी क्रम में अब राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री और सांसद कंगना भी इससे खासा प्रभावित हो गई हैं।
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘हनुमान अंश’ का रिव्यू भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “हनुमान अंश कोई फिल्म नहीं है, ये एक सत्संग है। नीम करोली बाबा से जुड़े लोगों की सच्ची घटनाओं को बेहद खूबसूरती से छोटी-छोटी कहानियों में पिरोया गया है। अपनी थेरेपी छोड़ो और इसे देखने जाओ।”
filmelon:
Kangana Ranaut Praises Hanuman Ansh 🙏❤️
Kangana Ranaut has heaped praise on Hanuman Ansh, describing the Neem Karoli Baba-inspired film as something much deeper than just a movie. She called it “not a movie, but a satsang” and said the film beautifully brings together… pic.twitter.com/TgKkSyQwTI— SatyavadiLadki (@SatyavadiLadki) September 3, 2026
गौरतलब है, कि ‘हनुमान अंश’ शुरुआत में कोई खास असर नहीं दिखा पाई थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा और कमाई लगातार बढ़ती गई। ट्रेड ट्रैकर सेकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 26वें दिन भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये नेट की कमाई की।
वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 63.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर यह है, कि ‘हनुमान अंश’ भारत के बाद अब विदेशों में रिलीज होने जा रही है। इसकी ओवरसीज रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है।
𝐀 𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐫𝐨𝐨𝐭𝐞𝐝 𝐢𝐧 𝐟𝐚𝐢𝐭𝐡. 𝐀 𝐣𝐨𝐮𝐫𝐧𝐞𝐲 𝐛𝐞𝐲𝐨𝐧𝐝 𝐛𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫𝐬. 🌍🙏
We, @hombalefilms, are proud to take #HanumanAnsh to international audiences through @HombaleOverseas.
The spiritual journey of Maharaj-ji reaches the world, as @HanumanAnsh arrives… pic.twitter.com/CkhgnVTcEp
— Hombale Films (@hombalefilms) September 3, 2026
बेहद कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने साबित कर दिया है, कि यदि फिल्म की कहानी अच्छी हो तो वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर ले ही आती है। हनुमान अंश में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा की भूमिका निभाई है। उन्होंने बड़ी ही सादगी से लक्ष्मण दास के नीम करोली बाबा बनने की आध्यात्मिक यात्रा को पर्दे पर उतारा है।