सांकेतिक चित्र
देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं, जिन्होंने इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया। इसी क्रम में जांच एजेंसियां अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 3 आरोपित राजस्थान के जयपुर से पकड़े गए हैं, जबकि 1 आरोपित हरियाणा के गुरुग्राम और 1 आरोपित महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार हुआ है।
सीबीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, कि इस मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक न्यास भंग सहित अन्य संबंधित धाराओं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत दर्ज की गई है।
अब तक सीबीआई ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कई अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ने राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। जाँच एजेंसियों ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। एजेंसी अब व्हाट्सऐप चैट, टेलीग्राम ग्रुप और बैंक ट्रांजैक्शन की जाँच कर रही है।
Central Bureau of Investigation (CBI) has arrested five accused persons and conducted searches at several locations across the country in connection with the alleged irregularities and paper leak related to the NEET UG-2026 examination.
CBI had registered a case on 12 May 2026… pic.twitter.com/xoph0rVguz
— ANI (@ANI) May 13, 2026
बता दें, कि रविवार 3 मई को देशभर में NEET एग्जाम का आयोजन किया गया था। इसके बाद 12 मई को NTA ने पेपर लीक की आशंकाओं के बीच परीक्षा रद्द कर दी। अब जांच में कई नाम सामने आ रहे हैं, बल्कि कुछ कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग और कुछ अभिभावक भी जांच के दायरे में हैं। इसके बाद शक गहराया और जांच शुरू हुई।
जाँच में यह भी सामने आया है कि कुछ छात्रों और अभिभावकों से 30 से 50 लाख रुपए तक की डील की गई थी। इस मामले में जांच एजेंसी ने देशभर में कई स्थानों पर छापेमारी भी की है। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आगे भी तलाशी और अन्य जांच कार्रवाई जारी है। फिलहाल सीबीआई पूरे नेटवर्क और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।
