फ्लैग मीटिंग के दौरान बांग्लादेशी तस्करों की लाश बीजीबी को सौंपी गई, (फोटो साभार: tripurainfo)
त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीते शनिवार (9 मई 2026) की रात तस्करों और सीमा सुरक्षा बल के बीच हुई मुठभेड़ में दो संदिग्धों को ढेर कर दिया गया है। यह घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के कमलासागर बॉर्डर आउटपोस्ट के पास हुई। जहाँ सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर 10-15 तस्करों का एक समूह सीमा पर लगी बाड़ के पार अपने भारतीय साथियों को सामान सौंप रहा था, तभी बीएसफ की पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें देख लिया। इस दौरान जब जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने उन पर धारदार हथियार, पत्थर और ईंटों से हमला करने की कोशिश की।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद तस्कर नहीं रुके और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। इसके बाद जवानों ने आत्मरक्षा में पंप एक्शन गन (PAG) से पेलेट फायरिंग की। फायरिंग में नबीर और मोहम्मद मूरसालिन घायल हो गए। दोनों को BSF जवानों ने बिशालगढ़ अस्पताल पहुँचाया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
2 Bangladeshi smugglers trying to illegally cross the border in Tripura were sent back in boxes by BSF. 🇮🇳
Zero tolerance for infiltration. pic.twitter.com/sIXqYX1VNU
— Telangana Maata (@TelanganaMaata) May 10, 2026
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने भी इस घटना की पुष्टि की है। बीजीबी के मुताबिक, लगभग 15 बांग्लादेशी तस्करों ने भारतीय सहयोगियों की मदद से करीब 200 गज भारतीय सीमा में घुसपैठ की। वापसी के दौरान बीएसफ 49वीं बटालियन की पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें पाथरियाद्वार इलाके में रोक लिया।
60 बीजीबी बटालियन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल एसएम शरीफुल इस्लाम ने बताया, “जब बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसफ जवानों पर हमला किया, तो दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो राउंड पेलेट फायरिंग की। पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों की लाश दोनों मुल्कों के सीमा अधिकारियों के बीच हुई फ्लैग मीटिंग के दौरान बीजीबी को सौंप दिए गए।
