पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के तेल डिपो पर बरसाए बम (फोटो साभार : X_@Zabehulah_M33)
पश्चिम एशिया में मचे भारी घमासान के बीच पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया समेत अन्य प्रमुख शहरों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। तालिबान ने आरोप लगाया है, कि पाकिस्तान वायुसेना ने कंधार हवाईअड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हवाई हमला किया है।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, इन हमलों में आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया है, जिसमें महिलाओं और बच्चों की जान चली गई है। उन्होंने पाकिस्तान पर पहले भी एक राष्ट्रीय व्यापारी हाजी खान जादाह के ईंधन भंडारण पर हमला करने का आरोप लगाया।
इन सैन्य हमलों के बाद पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजाई जिले के कई इलाकों को भी निशाना बनाया है। यह क्षेत्र तथाकथित डूरंड रेखा के निकट स्थित है।
अफगान मीडिया के अनुसार, तोपखाने की गोलाबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। तालिबान ने पाकिस्तान की इस सैन्य कार्रवाई को ‘क्रूर आक्रामकता’ करार दिया है।
رژیم نظامی پاکستان ذخیرهٔ تیل شرکت خصوصی هوایی کامایر را در نزدیکی میدان هوایی کندهار هدف قرار داد.
این شرکت برای شرکتهای هوایی ملکی و همچنین برای طیارههای سازمان ملل متحد مواد سوخت فراهم میکند.
پیش از این نیز ذخیرهٔ تیل یک تاجر ملی به نام حاجی خانزاده هدف قرار گرفته بود. pic.twitter.com/svkXkZIeCr— Zabihullah (..ذبـــــیح الله م ) (@Zabehulah_M33) March 13, 2026
गौरतलब है, कि दोनों मुल्कों के बीच यह तनाव पिछले कई दिनों से जारी है। इससे पहले जब पाकिस्तान ने ऐसी ही हिमाकत की थी, तो अफगान सेना ने उसे अच्छे से सबक सीखा दिया था। तालिबान के दावों के मुताबिक, पिछली जवाबी कार्रवाई में अफगान लड़ाकों ने 55 पाकिस्तानी फौजियों को मारा था और पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया था।
वहीं तालिबान सरकार ने साफ शब्दों में कहा, कि इस नाइंसाफी को अनदेखा नहीं किया जाएगा। पाकिस्तान को इसका मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और उनका मुल्क पाकिस्तानी फौज की इस दादागिरी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बता दें, कि वर्ष 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंध लगातार तनावपूर्ण बने हुए है।
