T-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के क्रिकेटर पर महिला हाउसकीपिंग स्टाफ से बदसलूकी का आरोप
पाकिस्तान क्रिकेट टीम T-20 वर्ल्ड कप में अपने खराब प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में है। इसी बीच एक और नया विवाद पाकिस्तानी क्रिकेट के साथ जुड़ गया है। दरअसल, श्रीलंका स्थित एक होटल में ठहरे पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी पर महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी करने के गंभीर आरोप लगे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के कैंडी स्थित गोल्डन क्राउन होटल में T-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के एक खिलाड़ी ने महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया। इसके बाद महिला कर्मचारी ने शोर मचाकर मदद माँगी, जिसके बाद होटल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचे और मामले में दखल दिया।
इस प्रकरण में होटल प्रबंधन ने पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीद चीमा को जानकारी देते हुए उक्त खिलाड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की थी। बताया जा रहा है, कि इस शर्मनाक घटना पर टीम मैनेजर नवेद चीमा ने खिलाड़ी की ओर से होटल प्रबंधन से माफी माँगी, जिसके बाद मामला फिलहाल आंतरिक स्तर पर ही सुलझा लिया गया है।
बताया जा रहा है, कि पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट ने संबंधित खिलाड़ी पर जुर्माना भी लगाया है। वहीं खिलाड़ी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुशासन समिति टीम के मुल्क लौटने के बाद मामले की जाँच के लिए खिलाड़ी को तलब कर सकती है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी संभव है।
बता दें, कि ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद से यूएई समेत मिडिल ईस्ट के देशों का एयर स्पेस को बंद कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने मुल्क नहीं लौट पा रहे है। ICC के निर्देश पर श्रीलंका ने उन्हें अपने देश में पनाह दी है, लेकिन जिस होटल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ठहराया गया है, वहाँ वो असभ्य व्यवहार कर रहे हैं।
गौरतलब है, कि इस घटना के बाद पाकिस्तान टीम से जुड़े पुराने विवाद भी फिर चर्चा में आ गए हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे के दौरान पाकिस्तान शाहीन टीम के बल्लेबाज हैदर अली को रेप के आरोपों के मामले में मैनचेस्टर पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था, हालाँकि बाद में सबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया था।
वहीं इससे पहले मलेशिया दौरे के दौरान टीम के मसाजर मलंग अली पर भी महिला स्टाफ से कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया था। ऐसे में ये नया मामला पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की महिलाओं के लिए घटिया मानसिकता को भी उजागर कर रहा है, जहाँ वो महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।
