बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, (फोटो साभार: X/@mid_day)
फिल्म अभिनेता और नवाबी खानदान से संबंध रखने वाले सैफ अली खान को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी 15,000 करोड़ की पुश्तैनी प्रॉपर्टी को ‘शत्रु संपत्ति’ घोषित कर दिया है। उच्च न्यायालय ने ट्रायल कोर्ट के उस निर्णय को पलट दिया है, जिसमें सैफ और उनके परिवार को नूर-उस-सबाह पैलेस, फ्लैग स्टाफ हाउस और अहमदाबाद पैलेस जैसी संपत्ति का वारिस माना गया था।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने भोपाल रियासत के अंतिम नवाब मोहम्मद हमीदुल्लाह खान की संपत्ति के उत्तराधिकार से जुड़ी याचिका पर ट्रायल कोर्ट द्वारा वर्ष 2000 में दिए फैसले को निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है, कि सैफ अली खान की 15000 करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़े इस मामले की फिर से शुरुआत से जांच की जाए।
BIG BREAKING 🚨 Saif Ali Khan loses Rs 15,000 cr ancestral properties in Bhopal.
Madhya Pradesh High Court declares assets worth ₹15,000 crore belonging to the Pataudi family including Saif Ali Khan’s childhood home, Flag Staff House as Enemy Property.
High court overturns… pic.twitter.com/fZFXpWhr9i
— Times Algebra (@TimesAlgebraIND) July 5, 2025
बता दें, कि ट्रायल कोर्ट ने वर्ष 2000 में ये संपत्ति साजिदा सुल्तान को दी थी। साजिदा नवाब हमीदुल्लाह खान की पहली बेगम की बेटी और सैफ की परदादी है, लेकिन नवाब हमीदुल्लाह खान के अन्य वारिस मुस्लिम पर्सनल लॉ 1937 के मुताबिक इन निजी संपत्तियों का बंटवारा चाहते थे, जो तत्कालीन नवाब की मृत्यु के समय लागू था।
संपत्ति विवाद में अन्य वारिसों का दावा है, कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत संपत्ति का बंटवारा सही ढंग से नहीं किया गया और उन्हें भी उनका हिस्सा मिलना चाहिए। ऐसे में उन्होंने 1999 में मालिकाना हक को लेकर ट्रायल कोर्ट का रुख किया था, लेकिन उस वक्त ट्रायल कोर्ट ने साजिदा के हक में फैसला सुनाया था।
गौरतलब है, कि 1947 तक, भोपाल एक रियासत थी और नवाब हमीदुल्लाह खान इसके अंतिम नवाब थे। वे मंसूर अली खान पटौदी के नाना थे और उनकी तीन बेटियां थी। आबिदा सुल्तान 1950 में पाकिस्तान चली गई थी। आबिदा के पाकिस्तान जाने की वजह से सरकार ने शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत इन संपत्तियों पर दावा किया, क्योंकि आबिदा ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी थी।
बता दें, कि शत्रु संपत्ति एक्ट के तहत सरकार को बटवांरे के बाद पाकिस्तान चले गए लोगों की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का अधिकार देता है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद सैफ अली खान की भोपाल में मौजूद कई प्रॉपर्टीज अब सरकार के अधीन हो गई है। इस बीच, सैफ ‘रेस-4’ और अक्षय कुमार के साथ ‘हैवान’ फिल्म में व्यस्त हैं। सैफ आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आए थे।
