मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, (फाइल चित्र)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (14 सितंबर 2026) को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए, कि समय-समय पर जनता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित करें, ताकि जनता की समस्याओं का समय से निदान हो सके।
सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है, कि जनशिकायतों को लंबित रखना अथवा केवल औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रखना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत का तय समयसीमा के अंदर समाधान हो और इसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदारी लें।
सीएम धामी ने समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ताओं से फोन पर सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की वास्तविक स्थिति को जाना। जिन प्रकरणों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई थी, उन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका था, उनसे भी फोन पर बात कर फीडबैक लिया।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए, कि सड़कों की स्थिति को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने कहा, कि सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से निगरानी की जाएगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
साथ ही सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों की स्थिति को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को दुरुस्त कर लिया जाए। जनता की शिकायतों का समाधान सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सीएम हेल्पलाइन-1905 में दर्ज प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से… pic.twitter.com/bMNPsPCZB2
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि, सीएम हेल्पलाइन 1905 के जरिए कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत इस हेल्पलाइन के जरिए दर्ज करवा सकता है। जिसका वे स्वयं प्रत्येक महीने समीक्षा करते हैं साथ ही शिकायतकर्ता से बातचीत भी करते है। जिससे काफी शिकायतों का समाधान भी होता है।
उन्होंने कहा, कि सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के साथ ही सड़कों की भी समीक्षा की गई है। दरअसल, बरसात के बाद सड़कों की स्थिति काफी अधिक खराब हो जाती है, ऐसे में उन सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करा जाए। सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि जनता मिलन कार्यक्रम भी करें और जनता की समस्याओं का समाधान भी करें।
