CM ने चंपावत को दी ₹113.65 करोड़ योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार (16 मई 2025) को चंपावत के टनकपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कैंप कार्यालय से 18 विकास कार्यों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता हेतु आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में प्रतिभाग किया।
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए ₹113.65 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री धामी ने पांच योजनाओं का शिलान्यास और 13 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। सीएम धामी ने कहा, “यह केवल योजनाओं की शुरुआत नहीं, बल्कि एक समर्पित संकल्प है, जन-जन तक विकास पहुंचाने का।”
टनकपुर (चम्पावत) में क्षेत्र के विकास के लिए ₹113.65 करोड़ लागत की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह केवल योजनाओं की शुरुआत नहीं, बल्कि एक समर्पित संकल्प है, जन-जन तक विकास पहुंचाने का। pic.twitter.com/tVgblL910K
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 16, 2025
इन विकास योजनाओं में पर्यटक आवास गृह टनकपुर परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण, सिप्टी वाटरफॉल का सौंदर्यीकरण एवं गूल का निर्माण, 13 जिला 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत चंपावत नगर में हिमाद्री एम्पोरियम केंद्र का निर्माण, श्यामलाताल क्षेत्र में हार्ट मार्केट क्राफ्ट केंद्र की स्थापना, उत्तराखंड जल संस्थान चंपावत की बागडोर खास पंपिंग पेयजल योजना शामिल है।
मुख्यमंत्री धामी ने नायाल पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना के अंतर्गत बनबसा क्षेत्र ग्राम फागपुर अंतर्गत शहीद द्वार के समीप से कैनाल तक मार्ग का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य, टनकपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बस्तियां के आंतरिक संपर्क मार्ग में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा उदारीकरण की घोषणा की।
साथ ही विधानसभा क्षेत्र चंपावत में सूखीढांग- डांडा- मीनार मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, मां पूर्णागिरी मंदिर हेतु पहुंच मोटर मार्ग एवं पैदल मार्ग का उदारीकरण एवं डामरीकरण की घोषणाएं की।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami inaugurates/lays the foundation stone of various development schemes in Champawat district at CM Camp Office, Tanakpur.
After this, Chief Minister Pushkar Singh Dhami met with intellectuals/seniors and the general public at the CM Camp… pic.twitter.com/4YF8SErsjx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 16, 2025
इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में वरिष्ठ एवं प्रभुत्व जनों से जन संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर सीएम धामी ने स्थानीय जन की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के आदेश दिए।
इसके बाद सीएम धामी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के सम्मान में भारतीय सेना के आभार प्रकट करने और आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करने के उद्देश्य से टनकपुर में भाजपा द्वारा आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में प्रतिभाग किया। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा सीएम कैंप कार्यालय टनकपुर से पीलीभीत चुंगी तक आयोजित की गई।
तिरंगा शौर्य यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त उमड़े हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में उमड़ा जनसमुद्र टनकपुर की राष्ट्रवादी जनता के देशप्रेम और वीर जवानों के प्रति सम्मान को परिलक्षित करता है। pic.twitter.com/9HfzLStDci
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 16, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “इस ऐतिहासिक आयोजन में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और उत्साहित जनसमूह ने यह सिद्ध कर दिया कि सैन्यभूमि उत्तराखंड की धरती पर देशभक्ति केवल भावना नहीं बल्कि जीवन का संकल्प है। शौर्य और सम्मान की इस प्रतीक यात्रा में भाग लेकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।”
