अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने किए बाबा केदार के दर्शन, (फोटो साभार : X@gautam_adani)
अदानी समूह (Adani Group) के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी ने शुक्रवार (1 मई 2026) को केदारनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी जीवनसंगिनी भी उपस्थित रही। गौतम अदानी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वीआईपी आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एक्स पोस्ट लिखा, “आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ। इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की।”
आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ।
इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की।
चार दशकों की इस यात्रा में, प्रीति का साथ मेरे लिए केवल जीवन… pic.twitter.com/J3yW5tsK1d
— Gautam Adani (@gautam_adani) May 1, 2026
अदाणी समूह के चेयरमैन ने आगे लिखा, कि हमने महादेव से प्रार्थना की कि वह हमारे देश को निरंतर प्रगति, समृद्धि और शक्ति प्रदान करें, और हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा दें। उन्होंने कहा, कि आज, विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर, मैं अदाणी परिवार के अपने 4 लाख से अधिक साथियों से जुड़ने के लिए एक नई पहल, ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ की शुरुआत कर रहा हूँ।
देवाधिदेव महादेव की पावन स्थली केदारनाथ धाम में दर्शन के बाद गौतम अडानी ने प्रस्तावित सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का हवाई सर्वे किया। यह परियोजना यात्रा को आसान बनाने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम मानी जा रही। बता दें, कि रोपवे के निर्माण का जिम्मा अदाणी समूह को दिया गया है।
