
आधुनिक संचार क्रांति के युग में साइबर क्राइम समाज के लिए एक नयी परेशानी बनकर उभरा है, लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने पूर्ण निष्ठा और कर्मठता के साथ इस चुनौती को स्वीकार कर साइबर अपराधियों के हौसले ध्वस्त किये है। इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी और एसटीएफ के सीओ अंकुर मिश्रा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
साइबर अपराधों के खुलासे और रोकथाम के लिए एसटीएफ के सीओ अंकुर मिश्रा को देश के तीन बेस्ट साइबर कॉप्स में से एक चुना गया है। उल्लेखनीय है, कि ये उपलब्धि प्राप्त करने वाला उत्तराखंड हिमालयी राज्यो व उत्तर भारत मे एक मात्र राज्य है। बता दें, डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में 16वें डीसीएसआई एक्सीलेंस अवार्ड 2021 आयोजित किया गया।
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर व एसटीएफ एसएसपी के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम स्पेशल टास्क फोर्स अंकुश मिश्रा को नामित किया गया। देश के सभी राज्यों द्वारा लगभग 55 साइबर मामलों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें ज्यूरी द्वारा 55 साइबर मामलों में से सर्वश्रेष्ठ तीन मामलों का चयन कर अंतिम सूची जारी की गई। जिसमें क्रमश: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड, आंध्रा पुलिस और सीआईडी कर्नाटक को चयनित किया गया।
इस उपलब्धी पर राज्य पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा सीओ अंकुर मिश्रा समेत एसटीएफ व साइबर पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा, कि प्रदेश के लिए गौरव का पल है, उत्तराखण्ड पुलिस के सीओ साइबर को मिला बेस्ट साइबर कप का अवार्ड,पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा को बधाई।
प्रदेश के लिए गौरव का पल, उत्तराखण्ड पुलिस के CO Cyber को मिला Best Cyber Cop का अवार्ड
DySp अंकुश मिश्रा को बधाई। आपने 16th DCSI Excellence Awards -2021 में देश 03 सर्वश्रेष्ठ Cyber Cops में उत्तराखण्ड राज्य को स्थान दिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर #UttarakhandPolice का मान बढाया है। pic.twitter.com/5rvgRz93V1
— Ashok Kumar IPS (@AshokKumar_IPS) December 17, 2021