लोकसभा में राहुल गांधी और किरेन रिजिजू,संसद में राहुल गाँधी (फोटो साभार: Sansad TV)
लोकसभा में राहुल गांधी के गृहमंत्री अमित शाह पर दिए एक बयान को लेकर हंगामा मच गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, कि राहुल गांधी ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, कि अगर संसदीय मर्यादा में रहते हुए राहुल गांधी को बात करनी है, तो हम बात सुनने को तैयार हैं।
बुधवार (29 जुलाई 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने अंससदीय भाषा का प्रयोग किया, जिसको लेकर खूब हंगामा हुआ। इतना ही नहीं, राहुल गाँधी ने बिना तथ्य अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लागते हुए कहा, कि गृहमंत्री ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया।
राहुल गाँधी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद संसद में भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं हंगामे के बीच राहुल गाँधी ने फिर से अपना भाषण चालू किया और इस बार सीधे गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बयान दिया।
राहुल गाँधी ने कहा, कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर गोलियाँ चलाने के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने ही मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा, अब गृह मंत्री में संसद का सामना करने और छात्रों पर हुए हमले के बारे में बात करने की हिम्मत नहीं है।
वहीं सत्ता पक्ष की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया देते संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगने की मांग की। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बोलने से इंकार करने पर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राहुल गाँधी की इस टिप्पणी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई बार आपत्ति जताई और कहा, कि सदन में एंटी पेपर बिल को लेकर चर्चा हो रही है, इसीलिए राहुल गाँधी से अपील है, कि वे भी केवल मुद्दे पर ही चर्चा करें।
#WATCH | Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju objects and says, “…How can you say this? You are the LoP. On what basis are you saying this? Who told you this? What you said is wrong. I object, this should be expunged. Rahul Gandhi apologise…This is a serious… pic.twitter.com/UQnjMa3qBi
— ANI (@ANI) July 29, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्व्रारा भी राहुल गाँधी की भाषा पर आपत्ति जताई गई और लोकसभा अध्यक्ष से राहुल गाँधी को संसद की कार्यवाही से निकालने की माँग की।
संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी पर कहा, कि राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर यह बहुत गंभीर आरोप है। रिजिजू ने कहा, कि जब तक राहुल अपने आरोपों को साबित नहीं करते या माफी नहीं मांगते, तब तक बहस आगे नहीं बढ़ेगी।
