सांकेतिक चित्र (फोटो साभार: freepik.com)
मुंबई के पायधुनी इलाके में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि परिवार ने बिरयानी खाने के बाद तरबूज खाया था, जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मुंबई पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार 25 अप्रैल की रात दोकाडिया परिवार के कुल नौ सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया था। इसके बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए। देर रात करीब 1:30 बजे के बीच परिवार के इन चारों लोगों ने तरबूज खाया था। 26 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे के बीच चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई।
Mumbai: Family of 4 d!es from suspected food poisoning after eating watermelon.
They had biryani with relatives at night, then watermelon around 1 AM. Vomiting & diarrhea started in the morning all 4 (parents + 2 daughters) d!ed in hospital. Only watermelon-eaters affected;… pic.twitter.com/LSNjyiseSx
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 27, 2026
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला दोकाडिया, उनकी पत्नी 35 वर्षीय नसरीन दोकाडिया, आयशा दोकाडिया (16) और जैनब दोकाडिया (13) के रूप में हुई है। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात के संकेत मिले हैं, कि इन सभी की मौत के पीछे किडनी फेल होना मुख्य वजह हो सकती है। यह मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन ने घटनास्थल से आधा कटा हुआ तरबूज बरामद कर उसे जांच के लिए भेजा है। पुलिस यह पता लगा रही है, कि क्या तरबूज में कोई जहरीला पदार्थ, बैक्टीरिया या मिलावट थी, जो मौत की वजह बनी। पुलिस का कहना है, कि मौत की असल वजह हिस्टोपैथोलॉजी और अन्य मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पायेगी।
