बंगाल के फाल्टा विधानसभा के बूथ में EVM पर टेप लगाने का वीडियो आया सामने (फोटो साभार: X)
पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग के बीच कुछ पोलिंग बूथ पर गड़बड़ियों के आरोप लगे है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने आरोप लगाया, कि तृणमूल कांग्रेस दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर चुनावी धांधली कर रही है।
भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा, “ममता बनर्जी इसी बात का बचाव कर रही थी, जब उन्होंने डायमंड हार्बर के फाल्टा से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार जहाँगीर खान के लिए आवाज उठाई।” अमित मालवीय ने ऐसे कई बूथों पर BJP के बटन पर टेप लगाए जाने का दावा किया।
This is what Mamata Banerjee was defending when she spoke up for Jehangir Khan, a criminal contesting on a TMC ticket from Falta in Diamond Harbour.
In several polling booths, the option to vote for the BJP has been blocked using a tape, effectively preventing voters from… pic.twitter.com/sKw3mcdA86
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2026
उन्होंने इस घटना को तथाकथित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ बताते हुए कहा, “वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट हासिल करने में मदद की थी।” भाजपा नेता ने प्रभावित बूथों पर तत्काल पुनर्मतदान की मांग करते हुए फाल्टा के ऐसे सभी बूथों पर दोबारा मतदान कराने की माँग की है, जहाँ EVM पर BJP के बटन पर टेप लगा दिया गया।
पश्चिम बंगाल के निर्वाचन आयुक्त ने फाल्टा मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है, कि डायमंड हार्बर के फाल्टा में गड़बड़ी के आरोपों के बीच, जिस भी पोलिंग बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बटन में छेड़छाड़ पाई जाएगी, वहां दोबारा वोटिंग होगी। उन्होंने कहा, “अगर किसी बटन पर टेपिंग की रिपोर्ट आती है, तो उसे सत्यापित किया जाना चाहिए।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने भरोसा जताया, कि इस चरण में मतदान प्रतिशत पहले चरण से अधिक हो सकता है। दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 3.21 करोड़ मतदाताओं में से 60 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया, हालांकि कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा और उम्मीदवारों पर हमलों की घटनाएं भी सामने आईं है।
