CM धामी ने चरण धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत, (चित्र साभार: X@DIPR_UK)
भगवान शिव को समर्पित कांवड़ मेले के दाैरान हरिद्वार स्थित गंगा घाटों से लेकर राजमार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। मंगलवार को धर्मनगरी में शिवभक्तों का हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा के दाैरान हरकी पैड़ी पर शिवभक्तों का उत्साह चरम पर नजर आया और धर्मनगरी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी।
✨🌸 हरकी पैड़ी में शिवभक्तों का भव्य स्वागत 🌸✨
हरकी पैड़ी, हरिद्वार में शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा। 🌺🙏
इन्द्रदेव ने भी कांवड़ लेने आए भोले के भक्तों का वर्षा से किया अभिनंदन। 🌼☁️
हर-हर महादेव! 🚩
हर-हर गंगे! 🕉️#HarHarMahadev #HarHarGange #KanwarYatra2026 #Haridwar pic.twitter.com/NP7zzvJUiK— Haridwar Police Uttarakhand (@haridwarpolice) August 4, 2026
इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मंगलवार (4 अगस्त 2026) को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों के पैर धोकर उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें भोजन कराया। सीएम धामी के स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने हर हर महादेव के जयघोष लगाए।
इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होटल अलकनंदा में आयोजित कार्यक्रम में कावड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले सफाईकर्मियों और पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया।
LIVE: हरिद्वार में कावड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन एवं कांवड़ियों का स्वागत कार्यक्रम
https://t.co/WyX6ebVVuv— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 4, 2026
इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा, कि कांवड़ियों में भगवान शिव का रूप है। कांवड़ यात्रा में हमें इनके रूप में भगवान शिव की सेवा करने का अवसर मिलता है। पिछले पांच सालों से उन्हें कांवड़ियों के लिए सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अभी तक कांवड़ मेले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 48 हजार कांवड़ियों का इलाज किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा, कि भगवान भोले, वास्तव में भोले हैं, जो अपने भक्तों के समस्त पापों को नष्ट कर देते है। भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से अपने भक्तों की सभी परेशानियों को दूर कर देते है। उन्होंने कहा, कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही पर्व नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण का भी उत्सव है। इस वर्ष एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौट चुके है।
सीएम धामी ने कहा, कि आज भाजपा सरकार के राज में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर जैसे सांस्कृतिक और पुनर्जागरण के कार्य हो चुके है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में 2013 की आपदा के बाद फिर से भव्य और दिव्य केदार बनाने का कार्य हुआ है। वहां आस्था पथ, भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा जैसे अनेको काम वहां हुए है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है। आदि कैलाश में हजारों श्रद्धालु रोजाना जा रहे है। हरिद्वार गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर भी मिला का पत्थर साबित हो रहे है। उन्होंने कहा, कि हरिद्वार हरि का द्वार है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा, कि पप्पू यादव और उनके साथियों ने संसद में हमारे संतों को बदनाम करने का कार्य किया है। इनकी सनातन के प्रति नीची सोच है।
#WATCH | Haridwar: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "…Pappu Yadav and the Pappu gang are always mocking Sanatan, defaming Sanatan, and insulting our revered saints and sages who dedicate their entire lives to protecting the religion and are the bearers of Sanatan. This… pic.twitter.com/QvHo5RNcuP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 4, 2026
उन्होंने कहा, कि ये लोग सनातन और आस्था के मार्ग में विघ्न डालने का कार्य करते है, फिर भी वो मां गंगा से ऐसे लोगों की सद्बुद्धि की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, कि भगवान, पप्पू यादव और उनके साथियों को भी सद्बुद्धि देने का आशीर्वाद प्रदान करे।
सीएम धामी ने कहा, कि कांवड़ मेले में होटल ढाबों में मिलावटी भोजन न मिले, उसकी सघन जांच की जा रही है। वाटर एम्बुलेंस चलाई गई है। कांवड़ मेले में कुछ अनुशासनहीन घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वो सबसे अपील करते हैं कि सब नियमों का पालन करें और भगवान शिव की इस यात्रा को अनुशासन का पालन करते हुए पूर्ण करे।
उन्होंने कहा, कि सभी विभाग मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं, इसलिए सभी शिवभक्त सरकारी दिशानिर्देश का पालन करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावंड मेले के दौरान छोटी-मोटी कमियों के लिए शिवभक्तों से क्षमा करने की प्रार्थना भी की।
