दून पुलिस ने मुठभेड़ के बाद UP के दो बदमाश किया गिरफ्तार, (फोटो साभार : X@DehradunPolice)
उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर बदमाश समेत 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।
थाना बसंत विहार पुलिस शनिवार देर रात को थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत हरबंशवाला बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक नीली रंग की बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, जिस पर 2 संदिग्ध सवार थे, उनको रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कूटी सवार बैरियर पर वाहन चेकिंग के लिए ना रूककर तेजी गति से हरबंशवाला से टी स्टेट की तरफ भाग गए।
इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कूटी का पीछा किया गया, तो स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। साथ ही मौके से भाग रहे दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया गया। वहीं घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत देर रात्रि सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की बदमाशो के साथ पुलिस मुठभेड़ मे पश्चिमी उत्तरप्रदेश के शातिर बदमाश सहित 02 बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 01 बदमाश हुआ घायल
शातिर बदमाशो द्वारा पुलिस चैकिंग बैरियर पर न रूककर,मौके से हो रहे थे फरार pic.twitter.com/HWtOGu5hh9— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) April 26, 2026
मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया। इसके बाद एसपी सिटी प्रमोद कुमार द्वारा अस्पताल में जाकर घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया, कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अब्दुला और शाहनवाज सलमानी बताया। बदमाशों के खिलाफ थाना बसंत बिहार पर धारा 109/3(5) बीएनएस और धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस मुठभेड़ में अब्दुल्ला के पैर पर गोली लगी है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर बदमाशों से एक-एक अवैध देशी तमंचे 315 , जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किया गया। बताया जा रहा है, कि मुठभेड़ में गिरफ्तार एक बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद में कई आपराधिक घटनाओं के मुकदमे दर्ज है।
