CM धामी का का अनोखा अंदाज, खुद बनाई चाय, (फोटो साभार: ANI)
खटीमा के झनकईया में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बेहद सरल स्वभाव देखने को मिला। दरअसल, छठ महापर्व के कार्यक्रमों और जनसंपर्क के बीच सीएम धामी अचानक शंकर चाय वाले की टपरी पर पहुंच गए। जहां उन्होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी पिलाई।
मुख्यमंत्री को अचानक चाय की टपरी पर अपने बीच देखकर स्थानीय लोग उत्साहित हो उठे। चाय की चुस्कियों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने दुकानदारों, युवाओं और वहां मौजूद लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
#WATCH | Chief Minister Pushkar Singh Dhami was seen making tea at a local shop during his morning walk in his hometown, Khatima. He also interacted with the locals. https://t.co/xBzv5SKJYn
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 16, 2026
मौके पर जिला पंचाय अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति मौजूद रहे। सीएम धामी के इस सहज और मिलनसार अंदाज की लोगों ने सराहना की। आम लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ चाय बनाना और बातचीत करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
