मातृभूमि फिल्म का ट्रेलर रिलीज, (फोटो साभार: X@BeingSalmanKhan)
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गया है। करीब चार मिनट के इस ट्रेलर में एक्शन, युद्ध, डायलॉग और देशभक्ति से भरे कई पल देखने को मिलते है। वहीं सोशल मीडिया पर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है।
ट्रेलर में सलमान खान को भारतीय सैनिक के रूप में दिखाया गया हैं। भारत और चीन की सेनाओं के संघर्ष के सीन के बीच फिल्म शांति और मानवता का संदेश भी दे रही है। सोशल मीडिया पर मातृभूमि का ट्रेलर रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने ट्रेलर की जमकर आलोचना भी की है।
सबसे अधिक नाराजगी ट्रेलर की लंबाई को लेकर देखने को मिल रही। करीब चार मिनट के इस ट्रेलर को देखकर लोगों का कहना है, कि मेकर्स ने फिल्म की कहानी का इतना कुछ दिखा दिया है, कि अब सस्पेंस के लिए कुछ बचा ही नहीं है। वहीं कुछ दर्शकों ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को लेकर भी नाराजगी जताई।
लोगों को इसमें ग्रीन स्क्रीन और सस्ते एआई (AI) का इस्तेमाल भी खटक रहा है। ऊपर से चाइनीज संवाद होने के कारण ट्रेलर में फ्लो भी नहीं बन पाता है। इससे ट्रेलर में काफी बिखराव नजर आ रहा है। कुछ लोग सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर को देख काफी निराश हैं और एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
@BeingSalmanKhan @IChitrangda @LakhiaApoorva @JasonThamIndia @TheAnkurBhatia @TanyaDesai4 Pura Movie toh Trailer me Dikha Diya upper se Execution bhi Kharab hai
— Akshit (@itsakshitt) November 10, 2026
@BeingSalmanKhan @IChitrangda @LakhiaApoorva @JasonThamIndia @TheAnkurBhatia @TanyaDesai4 Cartoon vfx 🤣🤣 https://t.co/lryBUL9iJC
— L̶e̶v̶h̶i̶n̶o̶ MAARI😈 (@SrksLevhino7) November 10, 2026
@BeingSalmanKhan @IChitrangda @LakhiaApoorva @JasonThamIndia @TheAnkurBhatia @TanyaDesai4 AI Salman khan🔥 https://t.co/ube1ewwGgf
— vengeance (@AaDitya_ji7) November 10, 2026
बता दें, कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। दरअसल, ये मूवी 2020 के गलवान घाटी में हुई बिहार रेजिमेंट और चाइनीज़ आर्मी की झड़प पर आधारित है। फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
