ब्राजील में मैच के दौरान रेफरी ने दिखाए 51 रेड कार्ड
ब्राजील में फुटबॉल मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने दुनिया के खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया है। अंडर-20 फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रेफरी को एक-दो नहीं, बल्कि कुल 51 रेड कार्ड दिखाने पड़े।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्राजील में अंडर-20 फुटबॉल मैच के दौरान फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा लाल कार्ड दिखाए जाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना है। यह नजारा 2 नवंबर को मिनस गेरैस स्टेट अंडर-20 सेमीफाइनल के पहले चरण के दौरान पार्के डो साबिया स्टेडियम में देखने को मिला।
बताया जा रहा है, कि मैच के दूसरे हाफ में मामोरे के खिलाड़ी द्वारा 3-1 की बढ़त लेने पर मनाये गए जश्न के तरीके से विरोधी टीम भड़क गई, जिसके बाद मैदान पर भयंकर मारपीट शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए, कि मिलिट्री पुलिस बुलानी पड़ी और मैच को रद्द करना पड़ा।
🚨🚨| A football match in Brazil has set a 𝗚𝗨𝗜𝗡𝗡𝗘𝗦𝗦 𝗪𝗢𝗥𝗟𝗗 𝗥𝗘𝗖𝗢𝗥𝗗 for the most 𝗥𝗘𝗗 𝗖𝗔𝗥𝗗𝗦 in a single game! 😳🟥
The Minas Gerais U20 clash between Uberlândia and Mamoré saw an unbelievable 51 people sent off, including 43 players and eight coaching staff members.
A mass brawl erupted in the 54th minute, with even six ball boys reportedly joining the fight.
The chaos lasted nearly 40 minutes, with punches, kicks, stretchers and even chairs involved. Police were also called to the stadium. 🤯🇧🇷 https://t.co/urux3Ea4dw
— Stake Football (@StakeFootball) November 4, 2026
रेफरी की रिपोर्ट के अनुसार, जोआओ विटोर द्वारा गोल करने के बाद मामोरे के फॉरवर्ड डावी ने उबेरलैंडिया के खिलाड़ियों की तरफ भड़काऊ इशारे और अपमानजनक टिप्पणियां की। इसके बाद उबेरलैंडिया के गोलकीपिंग कोच, पाउलो सर्जियो डियास डॉस सैंटोस मैदान में घुस गए और डावी से भिड़ गए।
जल्द ही झड़प ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों टीमों के खिलाड़ी, तकनीकी स्टाफ और बोर्ड के सदस्य भी मैदान में पहुंच गए और एक-दूसरे को लात-घूंसे मारते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे पर स्ट्रेचर और कुर्सियाँ भी फेंकी।
परिणामस्वरूप रेफरी ने मैच में 51 खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाए गए। इस घटना से पहले ही तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर किया जा चुका था। इसके बाद रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में हिंसा में शामिल 48 अन्य लोगों को भी रेड कार्ड दिया।
इस फुटबाल मैच में रेफरी को धमकाने और मैदान में तोड़फोड़ की घटनाएं भी देखने को मिली। बता दें, कि इससे पहले यह रिकॉर्ड अर्जेंटीना के दो क्लबों क्लेपोल और विक्टोरियानो एरेनास के नाम था। 2011 में हुए एक मुकाबले में रेफरी ने कुल 36 रेड कार्ड दिखाए थे।
