गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, (फोटो साभार: X@bstvlive)
उत्तरकाशी जिले स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर देखते ही देखते लगभग दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार था। पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली, कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF की टीमें और एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीमें जब घटनास्थल पर पहुंची, तो नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे चार लोगों के शव बरामद हुए।
🚨 उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक घायल।
उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।
#Uttarkashi #RoadAccident https://t.co/33hSJ9VIEq
— Akashvani News Uttarakhand (@airnews_ddn) November 5, 2026
हादसे के बाद लापता लोगों के नदी में बहने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हुई है। हादसे का स्थान दुर्गम होने और नदी के तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में चुनौतियां सामने आ रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं ने बताया, कि गंगनानी के पास इनोवा कार नदी में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और आपातकालीन सेवा की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वाहन में सवार सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
