केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन, चार शव मातली लाए गए, (फोटो साभार: अमर उजाला)
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रेकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में जारी रेस्क्यू अभियान में बुधवार को दो शव और बरामद कर हेलिकॉप्टर से उत्तरकाशी लाए गए। इससे पहले मंगलवार को भी सर्च अभियान के दौरान एक महिला और एक पुरुष का शव मिला था। अन्य की तलाश के लिए एसडीआरएफ और निम की टीमें जुटी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाए गए। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। चारों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में केदारताल ट्रेक पर लापता ट्रेकर्स और उनके सहयोगी कर्मचारियों की तलाश में बुधवार को भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रहा। अभियान के दौरान तीन और शव बरामद किए गए हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीनों शवों को हेलीकॉप्टर की मदद से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया।
— Bhupi Panwar (@askbhupi) November 4, 2026
वहीं अन्य ट्रेकर्स की तलाश में SDRF, पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के जवानों द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बता दें, कि बीती 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 7 ट्रेकर्स और 6 सपोर्टिंग स्टाफ समेत कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था।
इसमें 1 कुक अगले ही दिन गंगोत्री लौट आया था। जबकि दल के अन्य सदस्यों को 29 अक्टूबर तक लौटना था, लेकिन खराब मौसम के कारण दल तय वक्त पर वापस नहीं लौट सका। 30 अक्टूबर को ट्रेकर्स दल के कुछ सदस्यों ने ट्रेकिंग एजेंसी से संपर्क किया और खुद को सुरक्षित बताते हुए मदद मांगी थी।
इसके बाद एजेंसी की तरफ से पोर्टर और गाइड की टीम भेजी गई थी। टीम को कच्छी ढांग के पास तीन पोर्टर और एक कुक समेत चार लोग सुरक्षित मिल गए थे, लेकिन अन्य आठ लोग भोज खड़क से आगे हिमस्खलन आने के कारण फंसे हुए थे।
ट्रेकिंग एजेंसी की रेस्क्यू टीम ने बर्फ से बाधित मार्ग को पार कर उनके पास पहुंचने का प्रयास किया था, हालांकि वो इस कोशिश में सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रेस्क्यू का अनुभव रखने वाली नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और एसडीआरएफ की विशेष टीम को हेलीकॉप्टर से केदारताल क्षेत्र में भेजा गया है।
बीते मंगलवार को मौसम खुलने पर समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर अभियान चलाया गया था। इस दौरान एसडीआरएफ और निम की टीम को एक महिला और एक पुरुष का शव मिला था। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी दो शव मिलने की पुष्टि की थी। इसके बाद बुधवार को चार शव हेलिकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाए गए।
जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें अन्य रेस्क्यू एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अभियान चला रही हैं। प्रतिकूल मौसम, भारी बर्फबारी और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद तलाश जारी है।
